Onion  Prices Hike: त्योहार से पहले महंगाई का ‘तड़का’ ग़ृहणियो की उडी नींद

On: November 1, 2023 1:24 PM
Follow Us:

Onion  Prices Hike: पिछले दिनों टमाटर के भाव में तेजी के बाद खूब लोगो के फोटो व वीडियो वायरल हुए थे। अब प्याज के भाव आसमान छूने लगे हैं। मंडी में प्याज के थोक भाव 30 से 50 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। जबकि आमजन को रिटेल में एक किलो प्याज के लिए 70 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं।

प्याज की बढ़ती कीमतों से खाने का स्वाद बिगड़ गया है। जुलाई में टमाटर की कीमत 200 रुपये प्रति किलोग्राम को पार कर गई थी। अब प्याज की कीमतें बढ़ने से आम लोगों के खाने की थाली से स्वाद दूर हो रहा है। प्याज महंगे होने का कारण बारिश व बाढ़ व्यापारी बता रहे हैं।payaz

बिगडा बजट- तेजी से बढ रही महंगाई के चलते इससे आम आदमी का बजट गड़बड़ता दिखाई दे रहा है। वहीं, गत वर्ष अक्टूबर में प्याज के थोक भाव 5 से 13 रुपए और रिटेल भाव करीब 20 रुपए प्रति किलो थे। Onion  Prices Hike

दीपावाली के बाद और तेजी की संभावना

विभाग का कहन है प्याज की बुवाई कम हुई है,  लेकिन क्वालिटी अच्छी होने से किसान उत्साहित हैं। वहीं, पुरानी प्याज का स्टॉक खत्म होने से दीपावाली के बाद प्याज के भाव में और भी तेजी आ सकती है।

रेट बढे लेकिन क्वालिटी अच्छी
गत वर्ष की तुलना में इस बार प्याज की बुवाई कम रही, लेकिन प्याज की क्वालिटी अच्छी है। जानकारों के अनुसार प्याज का साइज बड़ा होने से जिस खेत से पहले 50 कट्टे प्याज का उत्पादन हो रहा था। उस खेत से इस बार 80 कट्टे का उत्पादन हुआ है। इससे किसानों में उत्साह है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now