धारूहेड़ा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रविवार को विजयादशमी का पर्व मनाया। इस मौके पर शहर में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। शहर के अंदर निकाले गए पथ संचलन का शहर वासियों ने फूलों से स्वागत किया। स्वयंसेवकों ने शौर्य का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम सेक्टर चार के ज्योतिबा फूले पार्क में आयोजित हुआ।रेवाड़ी में कुत्तों का आंतक, आठ साल के बच्चे को काटा, शिकायत की तो मिली धमकी ?
पार्क में विवि विधान से शस्त्र पूजन किया गया। इसके बाद शहर में पथ संचलन किया। पथ संचलन पार्क से शुरू हुआ तथा सोहना रोड, भगत सिंह चौक से वापिस कार्यक्रम स्थल पहुंचा। शहर में निकले गए पथ संचलन का जगह-जगह विभिन्न समाज, संगठनों ने स्वागत किया। 
जिला कार्यवाह प्रकाश ने स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए देशहित में काम करने की प्रेरणा दी। कहा कि विजयदशमी का दिन संघ का स्थापना दिवस भी है। साथ ही अधर्म पर धर्म के जीत का प्रतीक भी है।रेवाड़ी में कुत्तों का आंतक, आठ साल के बच्चे को काटा, शिकायत की तो मिली धमकी ?

वर्तमान परिस्थितियों को चुनौती मानते हुए इसे स्वीकार कर सत्य के साथ भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने की जरूरत है। इसके बाद स्वयंसेवकों ने रोमांचक शौर्य का प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिला संघचालक रामअवतार, नगरसंघ चालक लक्ष्मण सिंह चांगवाल, नगर सह संघचालक राजीव, नगर कार्यवाह देवेंद्र, सह नगर कार्यवाह विकास यादव, उपचेयरमैन अजय जांगडा, मंगल अग्रवाल, नंदूगोशाला प्रधान रोहित यादव, मान सिंह आदि मोजदू रहे।
—
















