मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

बिग सेल आफर के नाम पर हो रही ठगी, जानें कैसे?

On: October 7, 2023 8:58 PM
Follow Us:

Sale offer: सभी जानते हैं कि अमेजन पर बिग सेल शुरू होने वाली है। इस सेल में करोड़ों रुपए की खरीदारी भी होगी। ज्‍यादातर ई-कॉमर्स साइटों में अक्‍सर सेल चलते रहते हैं और उसमें छूट भी मिलती है। लेकिन इनकी आड के शातिर लोगो के खाते साफ कर देते है। प्राईम मेंबर की सेल शुरू होते ही आज कई लोगो के मोबाइल पर फर्जी आफर के लिकं आए।Festival Sale से पहले ही Amazon देगा 1 लाख लोगों को रोजगार, जानिए कैसे ओर कहां ?

यदि फिर भी आपके पास सेल से संबंधित अगर मैसेज आता है तो फ्रॉड के शिकार हो सकते हैं। जैसे ही आप इन मैसेज के लिंक पर क्लिक करते हैं और प्रोडक्‍ट खरीदते हैं आपके पैसे गायब हो जाते हैं। इससे संबंधित कई उदाहरण हैं। इस तरह के फ्रॉड काफी आसानी से अंजाम दिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें  Train Cancelled : रेवाड़ी हिसार सहित इन जिलों से राजस्थान जाने वाले यात्रियों की बढी परेशानी, ये ट्रेने हुई कैसिंल

पहले फ्लिपकार्ट या अमेजन जैसी दिखने वाली फेक वेबसाइट तैयार की जाती है फिर डोमेन नेम से मिलता जुलता नाम रखा जाता है। तो वहीं लॉगिन पेज भी हूबहु दिखता है। आज तक वेब पोर्टल की रिर्पोट के अनुसार कुछ फेक वेबसाइट जैसे flipkart.dhamaka-offers.com, flipkart-bigbillion-sale.com हैं जो कि फ्रॉड करती हैं। यदि आपको इस तरह की वेबसाइट मिले तो इस पर क्लिक न करें।

ये फ्लिपकार्ट से जुड़ी वेबसाइट नहीं हैं। फ्लिपकार्ट का कहना है कि ऐसी वेबसाइट का लिंक मिलने पर आप फ्लिपकार्ट को रिर्पोट कर सकते हैं। आपको बता दें कि लॉग इन पेज के बाद प्रोडक्‍ट पेज भी असली जैसा ही लगता है। लेकिन यहां डील ऐसी होंगी जो कि आपको चौंका देंगी। जैसे किसी प्रोडक्‍ट की कीमत 10000 रुपए हैं तो यहां वो 1000 रुपए या 100 रुपए में मिलती हुई दिखेंगी।Rewari: ज्यो​तिबा पार्क के पास से लोहे की​ ग्रिल चोरी करते दबोचे

यह भी पढ़ें  Haryana news : हरियाणा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली 

इस चक्‍कर में लोग बिना कुछ सोचे समझे क्लिक कर लेते हैं। इसके बाद लॉग इन पेज और प्रोडक्‍ट पेज के बाद पेमेंट गेटवे का नंबर आता है। यहां भी असली गेटवे जैसा ही लगेगा, लेकिन आपका पेमेंट फ्रॉड करने वाले को मिलेगा और आप ठग लिए जाएंगे। आपको बता दें कि आम तौर पर इस तरह के लिंक वॉटसएप और सोशल मिीडिया के जरिए फैलाए जाते हैं।

फर्जी ​लिकं आने शुरू: आज से प्राइम मेंबर की बिग सेल शुरू हो गई है। पहले दिन से मोबाइल पर फजीै लिंक यानि आफर के नाम शुरू हो गए है। हालाकि अभी तक ठगी का मामला तो सामने नहीं आया है, लेकिन लिंक खूब वायरल हो रहे है। अब देखना यह इस सेल के चलते कितने लोग ठगी के शिकार होते है।

यह भी पढ़ें  Haryana news: Rewari के महेश्वरी Govt. School गेट परलगाया ताला, जानिए क्या है पूरा मामला ?

 

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now