मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

इंतजार खत्म: इस दिन खोला जाएगा वाटिका चौक अंडरपास, दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर जाम से मिलेगी​ निजात

On: October 5, 2023 12:42 PM
Follow Us:

हरियाणा: दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड़ की तरफ बना वाटिका चौक अंडरपास का कार्य पूरा हो चुका हैा अगले 10 दिनों के भीतर वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा. सरकार साईबर सिटी गुरुग्राम में लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात मिल सकेगी.

इन इलाकों को होगा फायदा
इसके खुलने से सीधा फायदा सेक्टर- 49 से 76 में विकसित रिहायशी सोसायटियों के निवासियों को होगा. इसके निर्माण से लोगों को फरीदाबाद और दिल्ली- जयपुर एक्सप्रेसवे पर आवागमन के लिए वाटिका चौक के जाम में नहीं फंसना पड़ेगा. जाम से निजात दिलाने की दिशा में कई प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम कर रही है. कई नए एक्सप्रेसवे का निर्माण किया गया है और कुछ पर काम चल रहा है. अगले 10 दिनों के भीतर वाहनों के आवागमन के लिए वाटिका चौक अंडरपास खोल दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें  ITI में रिक्त पदों के लिए दाखिले शुरू, पहले आओ पहले पाओ !

RAO 1
119 करोड़ रूपए आई लागत
बुधवार को गुरुग्राम से बीजेपी सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर धीरज सिंह के साथ इस अंडरपास का निरीक्षण किया. इस दौरान धीरज सिंह ने बताया कि अंडरपास का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और इसके निर्माण पर करीब 119 करोड़ रूपए की लागत राशि खर्च हुई है.

बीजेपी सांसद ने बताया कि वाटिका चौक अंडरपास के खुलने का लाखों लोगों को सीधा फायदा मिलेगा और उन्हें इस चौक पर ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी. उन्होंने कहा कि राजीव चौक से लेकर सोहना तक करीब 2 हजार करोड़ रुपये की लागत से एलिवेटेड रोड़ का निर्माण होने से गुरुग्राम से सोहना का सफर मात्र 15 मिनट में तय हो सकेगा.

यह भी पढ़ें  रेवाड़ी नारनौल से गुजरने वाली 22 ट्रेनें रद्द, 14 के बदले रूट, स्टेशन पर छाया सन्नाटा

Rewari: सेल्समैन की दादागिरी, वीयर के मांगे ज्यादा पैसे, विरोध किया तो आंख फोड दी

जाम से मिलेगी​ निजात

केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि साईबर सिटी की लाइफ लाइन सड़कों को जोड़ने वाले वाटिका चौक से प्रतिदिन लाखों लोग गुजरते हैं. ऐसे में अंडरपास चालू होने पर यहां वेटिंग समय एक मिनट का ही रह जाएगा. यहां पर केवल बादशाहपुर की ओर आवागमन वालों को ही लाल बत्ती पर रूकना पड़ेगा.

वहीं, ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि वाहनों के दबाव को देखते हुए लाल बत्ती का समय अंडरपास चालू होने के बाद कम किया जाएगा. इससे लोगों को वाटिका चौक पर लगने वाले जाम से निजात मिल सकेगी.

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now