Rewari: धारूहेड़ा के ज्योतिबा फूले पार्क में मां भवगति का 7 वां विशाल जागरण शनिवार रात को आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नपा के उपचेयरमैन अजय जांगडा, विशिष्ठ अतिथि सैनी सभा के पूर्व प्रधान खेमचंद सैनी तथा मुख्य यज्ञमान ब्रामण समाज के सह सचिव विकास शर्मा मौजूद रहे।
सभी सामूहिक रूप माता के जयकारे लगाते हुए दीप प्रज्जवलित कर जागरण का शुभारंभ किया।समाजसेवी लख्मीनारायण ने बताया कि किन्नर समाज की प्रधान बहन सीमा के पावन सानिध्य में जागरण आयोजित किया गया है। इस मौके पर गाजियाबाद व दिल्ली से आए कलाकारों ने माता की महिमा गुणगान किया।

रातभर श्रद्धालु माता के भजनों पर झूमते नजर आए। सुबह माता की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आमंत्रित अतिथियों का जागरण समिति की ओर से माता की मूर्ति देकर स्वागत किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
















