धारूहेड़ा: हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से एचएसआईडीसी व नगर पालिका के सयुंक्त तत्वाधान से बुधवार को कंपनियों में पोधारोपण अभियान चलाया गया।

इस मौके पर कंपनी प्रंबधन को ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने का आहृवान किया तथा कर्मचारियों को पौधारोपण की शपथ भी दिलाई गई। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष पी राघवेंद्र राव ने कहा कि कहा कि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सभी को मिलकर प्रभावी व ठोस कदम उठाने होंगे।Fire at Rewari: ढाबे पर खडी ट्राली में लगी आग, कडबी जलकर राख

प्रदूषण के बचाव के लिए पौधारोपण ही एक मात्र उपाय है। औद्योगिक कस्बे में बुधवार को 500 पौधे से अधिक पोधे लगाए गए। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण को क्षेत्रीय अधिकारी हरिश शर्मा ने कहा कि अगले दो माह में एक हजार पौधे कंपनियों मे ओर लगाए जाएंगे। इस मौके पर संजीव कुमार, निर्मल सिंह, सुनील कुमार, कृष्ण कुमार, विजय कुमार, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
















