मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Political news: पूर्व मंत्री जगदीश यादव की कांग्रेस में एंट्री, कोसली विधानसभा के बिगाडेगा समीकरण

On: September 26, 2023 9:00 AM
Follow Us:

हरियाणा: किसी ने ठीक ही कहा है। राजनीति में कब कोई पार्टी बदल ले इतना कोई नियम नहीं है। रामपुरा हाउस के विरोधी रहे व बंसी लाल की सरकर  में मंत्री रहे पूर्व मंत्री जगदीश यादव (Jagdish yadav Budpur)  ने भारतीय जनता पार्टी (BJP)  का दामन छोड़ दिया हैं। इसी के साथ अब कोसली (Kosli) में इस बार कुछ समीकरण बदल सकते हैं उम्मीद है वे कोसली से कांग्रेस की सीट पर चुनाव लडने की तैयारी कर रहे है।

 

कांग्रेस में होंगे शामिल

जगदीश यादव बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। कांग्रेस में उनकी एंट्री पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हु़ड्‌डा गुट के जरिए हो रही है।जाने से रेवाड़ी जिले की कोसली विधानसभा के समीकरण भी बदल सकते हैं।

यह भी पढ़ें  Murder in Haryana: रोहतक में ब्यूटी पार्लर संचालिका की गला काट कर हत्या, सगा भाई ही निकला हत्यारा

Cyber Crime Rewari: विदेश में बैठे भाई ने बहन को लगाया 2 लाख का चूना… जानिए कैसे

जगदीश यादव गुरुग्राम से अपने समर्थकों के साथ सबसे पहले दिल्ली स्थित सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्‌डा की कोठी पर पहुंचेंगे। इस दौरान पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्‌डा सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे।

CONG 11zon 1

2019 के चुनाव से ठीक पहले जगदीश यादव ने इनेलो को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। उन्हें कोसली से टिकट मिलने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन टिकट नहीं मिली। मंगलवार को उनके निजी सचिव की तरफ से जगदीश यादव के कांग्रेस में शामिल होने का मैसेज वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें  Haryana Weather: हरियाणा में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 7 जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी
कोसली टिकट के लिए छोडी भाजपा

पूर्व मंत्री जगदीश यादव कोसली से टिकट की उम्मीद से चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे। लेकिन यहां भाजपा ने अपने पुराने पदाधिकारी और राव इन्द्रजीत सिंह की पसंद से लक्ष्मण सिंह यादव को टिकट दिया गया था। जिन्हें जीत भी मिली।Haryana: फिर हुआ थाना धारूहेड़ा बदनाम…?

दक्षिण हरियाणा की राजनीति में रामपुरा हाउस का पूरा दखल रहा है। लेकिन पूर्व मंत्री जगदीश यादव एंटी रामपुरा हाउस की राजनीति करते आए है। 4 साल पहले जब पूर्व मंत्री जगदीश यादव ने इनेलो छोड़ भाजपा ज्वॉइन की, लेकिन टिकट नहीं मिलने से वे काफी मायूम थे।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now