मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Cyber Crime Rewari: विदेश में बैठे भाई ने बहन को लगाया 2 लाख का चूना… जानिए कैसे

On: September 26, 2023 8:38 AM
Follow Us:

Rewari Crime News:  प्रदेश में साइबर क्राइम तेजी से बढता जा रहा हैं। हर दिन शातिर नए नए हथकंडे अपनाकर ठगी कर रहे है। अब रेवाड़ी में एक ओर महिला से ठगी हो गई है। ठगे ने विदेश से पैसे भेजने के नाम चचेरी बहन को 2 लाख का चूना लगा दिया। महिला की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं।

पुलिस को दी शिकायत में बिठवाना निवासी महिला सुनीत देवी ने बताया कि 21 सितंबर को उसके पास एक फोन आया। कहा कि वह उसका चचेरा भाई बोल रहा है। वह विदेश है, वह उसके खाते में 9 लाख रूपए डाल रहा हैं। दीवाली पर जब घर आएगा तो ले लेगा। महिला ने अपना खाता उसे भेज दिया.Haryana: फिर हुआ थाना धारूहेड़ा बदनाम…?

यह भी पढ़ें  ह​रियाणा सरकार ने महिलाओं को दी सोगात: 6 लाख से अधिक बहनों को ₹18.56 करोड़ की गैस सब्सिडी जारी

CYBER CRIME 1Rewari Crime News: विदेश में बैठे भाई ने बहन को लगाया 2 लाख का चूना… जानिए कैसे

जमा की भेजी रसिद: शातिर ने उसके खाते में 9 लाख रूपए जाम करने की रसीद महिला के पास भेज दी। अब महिला को भी विश्वास हो गया कि उसके खाते में नो लाख रूपए आ गए है। तीन घंटे के बाद उस युवक का फोन आया कि उसे अचानक 2 लाख् रूपए की जरूरत पड गई है। आप ये पैसे इस नंबर पर डाल दे। महिला ने तुरंत उस नबर पर 2 लाख डाल दिए।

यह भी पढ़ें  Good News : कन्या जन्म पर पंचायत करेगी सम्मानित

Haryana: राजकीय स्तर पर खोले जायेंगे CSC केन्द्र: डॉ. बनवारी लाल
फिर आई कॉल: करीब एक घंटे के बाद फिर से काल आई कि एक लाख रूपए इस खाते में ओर डाल दो। महिला को खाता नंबर बदलने पर शक हो गया। जब उसने युवक से बात करनी चाही तो उसका फोन बंद ​मिला। जब उसने चैक किया तो पता चला कि उसके खाते मे कोई राशि नहीं आई है। बल्कि उसके साथ 2 लाख की ठगी हो गई है। आरोपी ने फर्जी जमा की रसीद उसे भेजी थी।

यह भी पढ़ें  Alert: रेवाड़ी में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण शुरू, 13 ट्रेन रहेंगी प्रभावित, यहां देखिए लिस्ट

साइबर थाने में मामला दर्ज: महिला ने साइबर क्राइम में इसकी शिकायत दी। पुलिस ने ठग के खाते नंबर व उसके मोबाइल नबर के आधार पर ठगी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now