मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

हरियाणा के 6 जिलों में यलो अलर्ट, जानिए अपने शहर का मौसम

On: September 18, 2023 11:51 AM
Follow Us:

हरियाणा: हर्ष चौहान। हरियाणा में पिछले तीन चार दिन से बादल तो छाए हुए है, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। सोमवार को सुबह से ही मौसम खराब चल रहा है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने हरियाणा के 6 जिलों में यलो अलर्ट किया है।

 

22 को होगी बारिश
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 19 से 21 सितंबर तक बारिश की संभावन न के बराबर है लेकिन 22 सितंबर से फिर से तेज बारिश के आसार बनेंगे। हालांकि अब जगह जगह हो रही बारिश से परेशानी भी बढ़ रही है। किसानों की धान व कपास मंडियों में पहुंचने लगी है।

यह भी पढ़ें  Breaking News: दिल्ली-बावल के बीच जल्द दोडेगी ‘नमो भारत’, 50 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

IMD ALERT

चलेगी तेज हवाएं
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इस दौरान 30-40 KM प्रति घंटे की रफ्तार भी हवाएं भी चलेंगी।

इन जिलों में सबसे कम हुई बारिश

हरियाणा के 21 जिलों में बारिश नहीं होने से सूखे जैसे हालात बने हुए हैं। सबसे ज्यादा हालात भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, सिरसा में खराब हैं, यहां बारिश ही नहीं हुई।Rewari: श्री शिव रामलीला समिति द्वारा रामलीला का भव्य मंचन 15 अक्टूबर से

यह भी पढ़ें  Farmer Movement-2 : बॉर्डर सील, स्कूल पहुचंने के लिए परीक्षा से पहले ‘परीक्षा’ दे रही बेटियां, किसान लिए हिरासत में

फरीदाबाद में 83 MM बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि यहां 29.2 एमएम सामान्य बारिश होती है। गुजरे सात दिनों में यहां 184% बारिश हुई है। वहीं गुरुग्राम में सामान्य से 24% अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि रेवाडी व महेंद्रगढ में इस बार कम बारिश हुई है।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now