मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: तीन सितंबर को CM केजरीवाल भिवानी में दिलाएंगे शपथ, AAP ने 164 पदाधिकारियों की नई सूची की जारी

On: September 3, 2023 8:00 AM
Follow Us:

चंडीगढ़: दिल्ली व पंजाब के बाद अब हरियाणा में आप वोट बैंक पर कब्जा करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पूरे प्रदेश के सर्कल लेवल, डिस्ट्रिक्ट वाइस प्रधान, स्टेट ज्वाइंट सेक्रेटरी, लीगल और डाक्टर विंग के 164 पदाधिकारियों की नियुक्तियां की हैं।

दिल्ली के सीएम दिलाएंगे शपथ: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राज्यसभा सदस्य डा. संदीप पाठक ने बताया कि चार हजार पदाधिकारियों को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तीन सितंबर को भिवानी में शपथ दिलाएंगे।Haryana Earthquake: हरियाणा के झज्जर में आय़ा भूकंप, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें  Haryana news : हरियाणा में डाॅक्टरों के लिए ये आदेश हुआ जारी, जाने यहाँ ?

 

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य डा. सुशील गुप्ता ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने 2024 चुनावों के मद्देनजर प्रदेश में सबसे मजबूत संगठन का निर्माण किया जायेगा।

AAP 1

जानिए किसको क्या मिला पद

पंचकूला के संदीप सिंह सांगवान लीगल हाई कोर्ट सेल अध्यक्ष व पंचकुला एडवोकेट मनिंदर सिंह, सोनीपत के महावीर सिंह शर्मा, जींद के विकास चौधरी, सिरसा के अर्पणदीप नरूला उपाध्यक्ष और चरखी दादरी के जगजीत बेनीवाल, रोहतक की मनीषा मग्गू, झज्जर के प्रमोद कुमार परमार नियुक्‍त किए गए।Haryana: फिर हुए कई अधिकारियों के तबादले, यहां देखे लिस्ट

यह भी पढ़ें  Rewari: बेस्टेक रोड पर जमा तीन तीन फीट पानी, एचएसवीपी के एसडीओ ने किया निरीक्षण

प्रदेश विंग में पंचकूला के जगपाल सिंह, अंबाला के मनीष अजमानी उपाध्यक्ष और फरीदाबाद के रणजीत सिंह चौहान, फरीदाबाद के महेंद्र सिंह मावी, अंबाला के दलजीत सिंह ढींडसा, कैथल के जगमोहन नरवाल, कुरुक्षेत्र के रजनी धारीवाल प्रदेश विंग में संयुक्त सचिव नियुक्त किए गए।

मुख्य विंग में पलवल के सचिन बंसल, भिवानी के पवन पंघाल को जिला उपाध्यक्ष और फरीदाबाद के लक्ष्मी नारायण सैनी जिला संयुक्त सचिव नियुक्त किए गए।

 

वहीं पंचकूला की पूजा अरोड़ा, सोनीपत के विनय सिंह राठी, फतेहाबाद के मोहन सिंगला, हिसार के जसदेव सिंह थिंद संयुक्त सचिव नियुक्त किए गए।

4000 से ज्यादा पदाधिकारियों की हो चुकी घोषणा

प्रदेश में अब तक 4000 से ज्यादा पदाधिकारियों की घोषणा हो चुकी है। आम आदमी पार्टी ने इससे पहले प्रदेश, जिला स्तर, ब्लाक स्तर व सर्कल स्तर तक के संगठन की घोषणा कर दी है।जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल को ED ने किया अरेस्ट, जानिए क्या है घोटाला ?

यह भी पढ़ें  Jio Diwali Dhamaka Offer: अंबानी ने करोड़ों यूजर्स को दिया दिवाली तोहफा, सिर्फ 699 रुपये में खरीदें जियोभारत 4G फोन

इसके अलावा मुख्य विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष, सह सचिव, जिला उपाध्यक्ष, जिला सह सचिव और जिला स्तर पर विभिन्न विंग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सह सचिव के अलावा ब्लाक अध्यक्ष और सर्कल अध्यक्षों की सूची भी जारी की गई है।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now