Owner Killing: झूठी शान के लिए कर दी बेटी की हत्या, मां,बाप व भाई चढे पुलिस के हत्थे

On: August 19, 2023 6:09 AM
Follow Us:

Owner Killing Haryana, Best24News : हरियाणा के साइबर सीटी मे ओनर किलिंग का मामला सामने आया है। दूसरी जाति मेंं शादी करने वाली बेटी की पिता भाई और मां ने मिलकर हत्या कर दी, इतना ही नही दूसरे शहर झज्जर के गांव सुरैती में ले जाकर उसे जला कर राख कर दिया।Rewari: लापता चोकीदार का शव धारूहेड़ा वाटर टैंक में तैरता मिला

बता दे कि जाट समाज की एक युवती ने परिवार की मर्जी के खिलाफ ब्राहण समाज के युवक से शादी कर दी। परिजनो ने काफी विरोध किया, लेकिन बेटी ने उनकी एक न सुनी।

MURDER

शादी के बाद युवक-युवती गुरुग्राम के सेक्टर 102 में रहने के लिए आए थे। युवती का भाई इन्हीं के साथ उनके फ्लैट में रहता था। परिवार काफी दिनों से हत्या की साजिश रच रहा था।

पति जाते ही काम तमाम
17 अगस्त को युवती का पति संदीप किसी काम से अपनी बहन के घर गया था। इसके बाद युवती के भाई ने अपने पिता और माता को गुरूग्राम फ्लैट में बुला लिया और सभी ने मिलकर गला घोंट कर युवती की हत्या कर दी।

झज्जर में लाकर जलाया शव
हत्या को किसी को सुराग नहीं लगे इसके लिए माता पिता की उसकी डेड बोडी को झज्ज्जर ले आए। यहां पर गांव के बाहर खेतो में सुरेती में उसकी डेड बोडी को जला दिया।Hariyali Teej : क्यों मनाई जाती है हरियाली तीज, जानिए मूहुर्त व पूजा विधिgurugram ower killing

यू खुला राज: पुलिस ने सुरैती गांव से महिला के जले हुए शव को बरामद किया है और फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। महिला का नाम अंजलि है और उसने 6 महीने पहले एक युवक से शादी की थी इससे पिता भाई और मां नाखुश थे। इनका परिवार सुरैती में ही रहता है।Hero Moro Corp करेगा बड़ा धमाका! इस दिन लॉन्च होगी ये धांसू बाइक

पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनो को दो दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जैसे ही गांव में पता चला कि बेटी की किसी ओर से न ही बल्कि माता पिता व भाई ने ही हत्या की थी। यह सूचना आग की तरह फैल गई।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now