मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

हरियाणवी फिल्म ‘नई पहल’ का प्रीमियर लांच, बजी तालियां, नम हुई आंखें

On: August 9, 2023 8:16 PM
Follow Us:

हरियाणा: मराठी क्षेत्र, मराठी भाषी व मराठी संस्कृति व संस्कारों में पली-बढ़ी होने के बावजूद लेखिका व निर्माता मोहिनी स्वप्रिल पाटिल ने हरियाणावासियों को उनकी लोक शैली में सामाजिक स्वरूप के साथ सार्थक संदेश दिया है।Haryana: विशेष समुदाय को धमकी देने वालो की खैर नहीं: SP Rewari

मूल रूप से महाराष्ट्र निवासी मोहिनी स्वप्रिल पाटिल रेवाड़ी जिला के अतिरिक्त उपायुक्त स्वप्रिल रविंद्र पाटिल की धर्मपत्नी हैं और पिछले एक साल से रेवाड़ी जिला में रह रही हैं। मोहिनी पाटिल ने हरियाणवी संस्कृति को भी अपने एक साल के रेवाड़ी वास के दौरान समझते हुए यहां की सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में सहभागी रखते हुए अपनी लेखनी के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या व नशे की प्रवृत्ति पर फोकस करते हुए एक हरियाणवी लघु फिल्म-नई पहल की निर्माता बन गई।

 

शो में बजी तालिया, नम हुई आखें: बुधवार को रेवाड़ी के बीएमजी मॉल में मोहिनी स्वप्रिल पाटिल द्वारा लिखित व निर्मित कन्या भ्रूण हत्या तथा नशे जैसी बुराइयों के खिलाफ ओएलजी फिल्म्स के बैनर तले निर्मित जागरूकता पर आधारित हरियाणवी लघु फिल्म ‘नई पहल’ का प्रीमियर लांच किया गया।Rewari: भिवाड़ी से फिर आया धारूहेड़ा में कैमिकल युक्त पानी, देखिए वीडियो

जिसने दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ते हुए उन्हें अंदर तक झकझोर कर रख दिया। ठेठ हरियाणवी बोली में बेहतरीन डायलॉग डिलीवरी ने दर्शकों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। फिल्म की प्रस्तुति के दौरान कई बार दर्शकों की आंखें नम हुई।

यह भी पढ़ें  Rewari Crime: दहेज हत्या के आरोप में पति ​काबू

Nayi Pehal 4 11zon

प्रीमियर लॉंच के दौरान उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश विमल कुमार के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में फिल्म की लेखिका व निर्माता मोहिनी स्वप्रिल पाटिल, निर्देशक रणविजय राव, पटकथा एवं संवाद लेखक साहित्यकार सत्यवीर नाहडिय़ा सहित इस फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों एवं तकनीशियन टीम की प्रतिनिधियों ने फिल्म के उद्देश्य व औचित्य पर प्रकाश डाला।

जीवन में करें आत्मसात : डीसी
डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने हरियाणवी लघु फिल्म की लेखिका व निर्माता मोहिनी स्वप्रिल पाटिल व पूरी टीम को बधाई देते हुए फिल्म के माध्यम से दिए गए संदेश को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान आमजन से किया।

Nayi Pehal 9 11zon

उन्होंने कहा कि हमें इस फिल्म के माध्यम से दिए गए संदेश को धरातल पर चरितार्थ करना होगा तभी हम बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को सही मायनों में आगे बढ़ा पाएंगे और जिला में लिंगानुपात के अंतर को कम कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी फिल्म देखकर भावुक हो गए और उनकी आंखें भी नम हो गई। उन्होंने कहा कि बेटा-बेटी में कोई फर्क नहीं है और वे भी स्वयं एक बेटी के पिता होने का गौरव रखते हैं।Rewari: मालपुरा से दिनदहाड़े थ्री व्हीलर चोरी

जिला एवं सत्र न्यायाधीश विमल कुमार ने हरियाणवी बोली एवं संस्कृति पर केंद्रित इस शार्ट फिल्म के संदेश को बेहद प्रासंगिक बताते हुई सराहना की। एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने ओएलजी फिल्म्स को रचनात्मक टीम वर्ग के लिए बधाई दी।

यह भी पढ़ें  Election Commission की नई पहल, बुजुर्ग और दिव्यांग घर बैठे कर सकेंगे मतदान, जानिए कैसे

पत्रकारों से बातचीत करते हुए लघु फिल्म की लेखिका व निर्माता मोहिनी स्वप्रिल पाटिल ने कहा कि उन्हें हरियाणा आए हुए ज्यादा वक्त नहीं हुआ है। उन्हें जब हरियाणा में लिंगानुपात व नशे के चलन के बारे में पता चला तो उन्होंने हरियाणवी लोगों को एक सार्थक संदेश देने के लिए फिल्म की पटकथा लिखने का संकल्प लिया और आज उनका यह संकल्प पूरा हो गया है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश के बिगड़ते लिंगानुपात तथा नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर केंद्रित इस शार्ट फिल्म का निर्माण जन जागरूकता हेतु किया गया है, जिसमें ठेठ हरियाणवी बोली तथा लोक संगीत के अलावा क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच दिया गया है।Nayi Pehal 1 11zon 1

उन्होंने इससे पहले बनाई गई दो अन्य शॉर्ट फिल्म जीओ या पीओ तथा नो मोर कैंसर के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने सभी से यह लघु फिल्म देखने की अपील करते हुए इसके संदेश को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

नई पहल फिल्म के निर्देशक रणविजय राव ने कथानक के अनुरूप ओएलजी फिल्म्स की पूरी टीम की साधना को रेखांकित किया। पटकथा एवं संवाद लेखक साहित्यकार सत्यवीर नाहडिय़ा ने कहा कि हरियाणवी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के अलावा सामाजिक विसंगतिओं के खिलाफ नई पहल यथानाम-तथागुण के रूप में एक रचनात्मक प्रेरक प्रयास है। फिल्म की लाइन प्रोड्यूसर मनीषा यादव ने फिल्म की शूटिंग के दौरान रेवाड़ी, कोसली, बूढ़पुर तथा मलेशियावास से जुड़े रोचक संस्मरण सुनाए। सह निर्देशक विपिन जांगड़ा ने रेवाड़ी जिले से हरियाणवी शार्ट फिल्म के क्षेत्र में भी इसे नई पहल बताया।Twitter Revenue: ट्विटर से भी कर सकते है बंफर कमाई, जानिए इसके लिए क्या होगा करना

यह भी पढ़ें  Rewari: मीरपुर गर्ल होस्टल में सेंध, मोबाइल फोन चोरी

फिल्म से जुड़े कलाकारों अर्चना राव, अनूप सिंह, मीणा मलिक, विपिन जांगड़ा, चिराग शर्मा, निशा नेहरा, पुनीत शर्मा, मुकुल कोसलिया ने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी इस शॉर्ट फिल्म की उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर रंगमंच एवं सिनेमा से जुड़े कलाप्रेमियों के अलावा सामाजिक कार्यकर्ताओं रिपुदमन गुप्ता, ऋषि सिंहल, खूब राम, ब्रह्म प्रकाश भारद्वाज, डा.पवित्रा राव, डा. ज्योत्स्ना यादव व प्रीति लांबा ने इसे सामाजिक सरोकारों से जुड़ी संदेशपरक फिल्म बताया।Nayi Pehal 10 11zon

 

इस अवसर पर उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष आरसी खंडूजा, पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण, एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, एसडीएम बावल डा. जितेंद्र सिंह, डालसा सचिव वर्षा जैन, जज ऋतु यादव, मिताली अग्रवाल, निशा, ऋषभ, डीडीपीओ एचपी बंसल, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, डीआईओ महेश भारद्वाज, डीईईओ वीरेंद्र सिंह नारा, डीपीसी महेंद्र खनगवाल, पीओ शालू यादव, डीसीडब्लूओ वीरेंद्र यादव, एडीसी कार्यालय से प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now