Rewari: युवक को बधंक बनाकर नकदी छीनी, गर्दन पर चाकू लगा मांगे छ लाख

On: August 7, 2023 5:44 PM
Follow Us:

Best24News. Rewari:  जिले में बदमाशो को पुलिस का बिल्कुल भय नहीं है। एक युवक के साथ हुए झगडे में समझोता कराने के नाम पर उसे बंधक बनाकर उससे 5 हजार रूपए नकदी छीन ली। इतना ही नहीं गर्दन पर चाकू लगाकर छ लाख रूपए देने का दबाब बनाया। जैसे तैसे वह उसके चुंगल छुडवाकर भागा तथा एक घर में छीपकर जान बचाई।Rewari: प्रतिबंध के बाजवूद धडल्ले से चल रहे अहाते, संचालक दबोचा

जानिए क्या ​था विवाद

गांव बोड़िया कमालपुर निवासी आशीष का दो तीन दिन  पहले ऑटो वाले के साथ रेवाड़ी शहर में झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद ऑटो वाले ने उसकी शिकायत सिटी थाना में दर्ज कर दी थी।

करवाया समझोता

आशिश ने बताया कि उसका मारपीट को लेकर समझोता करवाया तथा उसे फिर बाइक पर बैठाकर उसे गांव गोकलगढ़ में महेश उर्फ गैणी के घर पर ले गए।

आशीष ने बताया कि महेश उर्फ गैणी के घर पर अनुज और आशीर्वाद के अलावा पहले से विकास उर्फ चीकू मांढैया खुर्द, महपाल उर्फ लालू गोकलगढ़, कुतुबपुर निवासी नितिन, गोकलगढ़ निवासी मनेन्द्र और मोहित नामक युवक बैठे हुए थे। जाते ही उसके साथ पहले मारपीट की तथा बाद में उसे घर के अंदर बंधक बना लिया।समय सिंह दोबारा बने भारतीय किसान यूनियन चढूनी के प्रधान

गर्दन पर लगाया चाकू छह लाख चाहिए
एक युवक ने उसकी गर्दन पर चाकू लगा दिया कहा कि उसे छह लाख रूपए लाकर दें। जब उसने मना किया तो कहा वो अपनी एक एकड जमीन गिरवी रख दे उसे किसी से छह लाख दिला देगें। वहीं एक युवक इस सोदे  तैयार हो गया।

कागज लाने का झांसा  : युवक ने उनको कहा कि वह जमीन के कागज लेकर आएगा तथा वहां से भाग निकला। उसने पहले आप बीती परिवार को तथा बाद मे पुलिस केा बताई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now