धारूहेड़ा: कस्बे के गांव मसानी से करीब 12 साल का छात्र गायब हो गया। बच्चे के पिता ने गांव के ही एक युवक पर अपहरण का आरोप लगया है। थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में मसानी के रहने वाले नरेन्द्र कुमार ने कहा कि वह प्राईवेट कम्पनी में काम करता है।

उसका बेटा निखिल जो सातवी कक्षा में खरखडा में पढता है । वह एक अगस्त स्कूल से आने के बाद घर से खेलने के लिए बाहर गया था। जब वह शाम तक घर नहीं पहुंचा तो अपने स्तर पर ढूंढने का प्रयास किया।Nuh Violence: हरियाणा के नौ जिलों में हाई अलर्ट, लगाया कर्फ्यू, सुलगने लगी है आग
नरेंद्र सिंह ने आरोप लगया है कि उसके बेटे को गांव निवासी हितेश ने छिपाकर रखा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
















