Rewari: खुशखेड़ा ड्यूटी गया श्रमिक लापता

On: July 28, 2023 6:38 PM
Follow Us:

धारूहेड़ा: कस्बे के नंदरामपुरबास से खुशखेड़ा स्थित एक कंपनी में ड्यूटी गया श्रमिक लापता हो गया। पुलिस ने श्रमिक की मां की​​ शिकायत पर गुमशुदगी के आरोप में मामला दर्ज किया है। Rewari: पति गया था बावल कंपनी, पत्नी स्कूल, सूने घर से नकदी व जेवरात चोरी

थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी​ शिकायत में नंदरामपुरबास की रहने वाली सुरेंंद्र की पत्नी अनीता देवी ने बताया कि उसका 22 साल का बेटा योगेश खुशखेड़ा स्थित एक कंपनी में बतौर श्रमिक कार्यरत है। वह 26 जुलाई को दोहपर कंपनी में ड्यूटी की कह कर घर से गया था। Delhi Crime: बिल्डर की पत्नी व जिम की महिला दोस्त को गोली मारकर हत्या, घर जाकर किया सुसाईड

जब वह रात को ड्यूटी करके घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश की। जब कंपनी में पता किया तो पता चला कि वह कई दिन से ड्यूटी ही नहीं जा रहा है। परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शुक्रवार को गुमशुदगी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now