Hero MotoCorp, Best24news: दुनिया में कई सालो से नंबर वन रही हीरो मोटो कोर्प ( Hero MotoCorp) ने एक बार फिर एक धमाकेदार स्पोर्ट बाइक लॉच की है। इसमें समार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे कई एडवांस फीचर दिए हैं। बाइक लॉच होने ही दूसरी टू व्हीलर बनाने वाली कंपनियों हडंकप मच गया है।
जानिए क्या रहेगी कीमत:
कंपनी ने भारतीय बाजार में 2023 हीरो एक्सट्रीम 200S 4V की कीमत 1,41,250 रुपए (दिल्ली,एक्स-शोरूम) रखी है। बाइक तीन डुअल टोन कलर- मून येलो, पैंथर ब्लैक मेटालिक और मैट एक्सिस ग्रे मेटालिक ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। बायर्स बाइक को देशभर में ऑफिशियल डीलरशिप से खरीद सकते हैं।Haryana: 16 घंटे बाद SDRF ने निकाला शव, रेवाड़ी जोहड़ में डूब गया था युवक
एक्सट्रीम 200S को क किया है अपग्रेड
हीरो मोटोकॉर्प ने प्रीमियम स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल सेगमेंट में एक्सट्रीम 200S 4V (Xtreme 200S 4V) को मंगलवार (18 जुलाई) को लॉन्च कर दिया है। यह नया पावरफुल मॉडल पहले बंद हो चुकी एक्सट्रीम 200S का अपग्रेड वर्जन है।
न्यू हीरो एक्सट्रीम 200S 4V के फीचर्स
इंजन को 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ट्यून किया गया है। अपडेटेड इंजन BS6-II एमिशन नॉर्म्स को पूरा करता है, जो ईको-फ्रेंडली है और E20 पेट्रोल पर भी चलने में सक्षम है।
स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल में XSense तकनीक के साथ 200cc का 4 वॉल्व ऑयल कूल्ड OBD2 इंजन दिया गया है, जो 8000 rpm पर 19 hp का पावर और 6500 rpm पर 17.35 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
राइडिंग के लिए बाइक में 7-स्टेप एडजस्टेबल मोनो-शॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए इसमें सिंगल-चैनल ABS के साथ अपडेटेड फ्रंट और रियर पेटल डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।रेवाड़ी में शराब ठेके पर रेड: CM फ्लाइंग टीम ने कोसली में ठेका किया सील, जानिए वजह?
नई हीरो एक्सट्रीम 200S 4वी में LED DRLs के साथ डुअल LED हेडलाइट्स दिए गए हैं। इसके अलावा स्पोर्टी ग्राफिक्स, LED लाइट गाइड के साथ LED टेल लैंप्स, नया स्प्लिट हैंडल बार, मस्कुलर रियर काउल और स्पोर्टी कॉम्पैक्ट एग्जॉस्ट मिलता है।
स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, सस्पेंशन, ब्रेकिंग और फीचर्स
नई हीरो एक्सट्रीम 200S 4V पूरी तरह से डिजिटल LCD स्पीडोमीटर से लैस है, जो गियर इंडिकेटर, इको-मोड इंडिकेटर, सर्विस रिमाइंडर और ट्रिप मीटर दिखाता है। इसके अलावा, इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, रियर हगर और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन भी मिलता है।
















