हरियाणा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जातिवाद की राजनीति कांग्रेस की देन है, जो अब भी की जा रही है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस में चेहरा आगे रखकर राजनीति की गई। अशोक तंवर के साथ जो हुआ सबको पता है। कुमारी सैलजा भी कहती हैं कि उनसे नहीं पूछा जाता।Haryana News: 48 IAS, IPS और HCS अफसर ACB के रेडार पर, सीएम के पास भेजा काला चिटठा, जल्द गिरेगी गाज?
रोहतक मे धारा 144 लागू:
रोहतक के जिलाधीश अजय कुमार ने रविवार को मुख्य्मंत्री के दौरे के चलते इलाके में धारा 144 लागू की है। उधर, आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव लवलीन टुटेजा लवली को सर्कुलर रोड से हिरासत में लेकर उनके घर नजर बंद किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे दलों से आनो वाले वे ही लोग भाजपा में कामयाब हो सकते हैं, जो समाज व पार्टी के लिए समर्पित है। भापजा परिवार वाद को खत्म करने का प्रयास कर रही है।
कांग्रेस तो इनता बुरा है कि किसी को किसी पर विश्वास नहीं नहीं है। अब तीसरे प्रदेश अध्यक्ष की बारी है, क्योंकि कांग्रेस में मतलब निकलते ही नेताओं को किनारे कर दिया जाता है।
मुख्यमंत्री रविवार को सोनीपत स्टैंड पर पूर्व मंत्री सेठ श्रीकिशनदास व रविदास हॉस्टल में पूर्व मंत्री चांदराम की मूर्तियों का अनावरण करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।कागजों में कैटल फ्री , रेवाड़ी में बेसहारा पशुओं का आंतक, देखिए वीडियो
कोई ऐसा जिला नहीं जिसमें काम नहीं हुआ हो
सीएम ने दावा किया हरियाणा में आज ऐसा कोई भी जिला नहीं है जिसमे काम नहीं हुआ है। बिना किसी भेदभाव के समान कार्य हो रहा है। सरकार का मकसद विकास करवाना है चाहे वहां पर किसी भी पार्टी का विधायक रहा हो।
शहर के विकास के लिए जितने भी काम करवाने हैं, करवाए लें। वे 18 जुलाई को पानी निकासी की व्यवस्था से लेकर पीजीआई में पटरी निकालने की मशीन व दूसरे करीब 77 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इस मौके पर पूर्व मंत्री सेठ श्रीकिशनदास के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में कृषि मंत्री जेपी दलाल, सांसद अरविंद शर्मा, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु व संत समाज के लोग भी पहुंचे।

















