शराब के ठेके के विरोध में विपुल गार्डन सोसायटी के लोगो ने काटा बवाल

On: July 16, 2023 6:32 PM
Follow Us:

धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर हाईवे पर विपुल गार्डन के पास बनाए जा रहे शराब के ठेके का रविवार को सोसायटी वालो ने विरोध करते हुए कार्य रूकवा दिया। सूचना पाकर थाना धारूहेड़ा पुलिस ने भी मौके पर पहुंची। सोसायटी वाले पूरा हंगामा भी किया तथा कहा कि किसी भी कीमत यहां पर ठेका नहीं खुलने देगेंं।Rewari: समाज में एकजूटता के लिए आगे आए

IMG 20230716 WA0237

सोसायटी वालों का आरोप है पहले यह ठेका सोसायटी के मैन गेट से करीब 200 मीटर दूर था। अब इसे सोसायटी के मैन गेट के पास बनाया जा रहा है। रविवार को सोसायटी से बड़ी संख्या में लोग आ गये तथा कार्य को रूकवा दिया गया। ठेकेदार का कहना कि उसे आबकारी विभाग की ओर से इसी जगह की अनुमति मिली है।Rewari: आठवीं बार डाक कांवड लाकर किया जलाभिषेक

सोमवार को डीसी से मिलेंगे लोग: ठेके को सोसायटी के गेट के पास बनाने के विरोध में सोमवार को सोसायटी के लोग डीसी व आबकारी विभाग से मिलेगें। ​थाना प्रभारी पहलाद सिंह ने बताया कि विभाग से जो लोकेशन दी जाएगी वही पर ठेका बनाया जाएगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now