Best24News, Dharuhera News : करोड़ो रूपए का राजस्व देने वाला बस स्टैंड देख-रेख के अभाव में कई वर्षों से बदहाली से जूझ रहा है. बस स्टैंड परिसर में बारिश व दूषित पानी जमा हो गया था. इस जमा हुए पानी से उठ रही दुर्गंध से आसपास रहने वाले नागरिक, दुकानदार व यात्री परेशान है.

हरियाणा सरकार की पहल: पुलिस कर्मियो को मोबाइल भत्ता देकर तस्करी रोकने का प्रयास, क्या मिलेगी कामयाबी
पानी को निकालने के लिए स्थानीय दुकानदारों व लोगो ने कई बार उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजकर समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है. बस स्टैंड परिसर में भरे पानी के कारण सवारियों को बसें परिसर के बाहर से ही बैठाने व उतारना जारी है. जिसक चलते दिनभर बाहर सामने हाईवे पर ही जाम जैसी स्थिति बनी रहती है.
Rewari News: रेलवे ने बढ़ाए इन ट्रेनो में आठ डिब्बे, यहां जानिए ट्रेनो के नाम
औद्योगिक क्षेत्र के बस स्टैंड की हालत बद से बदत्तर होती जा रही है। यहां से दिनभर में बड़ी संख्या में यात्री धारूहेड़ा से जयपुर व दिल्ली की तरफ आवागमन करते हैं. बस स्टैंड पर कई दिनों से बारिश व दूषित पानी भरा खड़ा हुआ है.

पानी की निकासी के लिए लोग कई बार नगरपालिका व हरियाणा रोडवेज के जीएम तक गुहार लगा चुके, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो पाया है.
बनाया जा रहा है नाला
बस स्टेंड में जलभराव को रोकने के लिए नाले को ठीक किया जा रहा है. नाले का ढाल भगत सिंह चौक की ओर से किया जाएगा ताकि जलभराव नहीं हो.
हरीश कुमार जेई, नपा धारूहेडा़

















