Rewari: रसायुक्त पानी का कहर: धारूहेड़ा में महिलाओं ने भिवाड़ी मार्ग पर लगाया जाम

On: June 25, 2023 1:45 PM
Follow Us:

धारूहेड़ा: लगातार भिवाड़ी से काला एवं रसायुक्त पानी आ रहा है। सेक्टरो में घरों में पानी घुस गया है। गुस्साए सेक्टर चार व छह की महिलाओ ने नपा कार्यालय के सामने भिवाड़ी मार्ग पर जाम लगा दिया है। जाम मे चलते वाहनो की लंबी कतारे लग गई है।पाटोदी रैली के लिए रवाना हुए धारूहेड़ा से कार्यकर्ताJAM 11

महिलाओ ने कहा लगातार भिवाडी से औद्योगिक क्षेत्र से दूषित पानी सेक्टरो मे भर रहा है। प्रशासनिक अधिकारी सुनवाई ही नहीं कर रहे है। जिला प्रशासन की ओर से कोई कड़ा कदम नहीं उठाया गया है। सेक्टरा में दो से तीन फीट तक पानी जमा हो गया है। कई घरों मे पानी अंदर ही प्रवेश गया है।

लगाया जाम: गुस्साई महिलाओ ने भिवाड़ी मोड पर सडक पर ईंटो रखकर जाम लगा दिया है। जाम के चलते सोहना रोड पर वाहनो की लंबी कतारे लग गई है।

भिवाड़ी ने फिर छोड़ा अथाह काला पानी, घरों में कैद हुए सेक्टरवासी

महिलाएं चिल्ला चिल्ला कर रही है अधिकारियो की ओर से पानी को रोकने के लिए कोई प्रयास हीं न​ही किया जा रहा है। भिवाड़ी प्रशासन के सामने रेवाडी प्रशासन ने घुटने टेक दिए है। मनोहर खटटर सरकार अपनी जेब भर रहा है। उपर से लेकर जब अधिकारी मिले हुए है।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now