Best24News, Rewari News; कोसली मे हुए विकास कार्यो को लेकर विकास दर्शन तीर्थ यात्रा का आयोजन किया गया। गांव दडौली स्थित श्रीमद भगवत आश्रम से प्रारंभ हुई कोसली विधानसभा क्षेत्र की विकास दर्शन तीर्थ यात्रा गांव कृष्ण नगर तक पहुंची।

रेवाडी: कोसली में विकास र्तीथ यात्रा निकालते हुए
कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि पिछली सरकारों में उपेक्षा का शिकार रहा कोसली विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री मनोहरलाल के कुशल नेतृत्व में ऐतिहासिक विकास कार्य कराए गए हैं। जिनका लाभ सीधा आमजन को पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि कोसली विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की अगर सूची तैयार की जाए बहुत लंबा समय लग जाएगा।
तीन साल में अनेक योजनाए चढाई सिरे
पिछले साढे तीन सालों के दौरान उनके कार्यकाल में सडक़, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, इन्फ्रास्ट्रक्चर, मूलभूत सुविधाओं सहित आमजन के जीवन स्तर को उठाने के लिए अनेकों योजनाओं को अमलीजामा पहनाया गया है।
यहां तक की कोरोना के संकट भरे समय में भी जहां विकास की गति को रुकने नहीं दिया, वहीं सभी की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए खान-पान, ऑक्सीजन, स्वास्थ्य सेवाओं, वेंटीलेटर के साथ-साथ वैक्सीनेशन कार्य को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया गया।

रेवाडी: कोसली में विकास र्तीथ यात्रा निकालते हुए
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम चौहान ने कहा कि जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में विकास दर्शन तीन यात्राओं का आयोजन किया जा चुका है।
इसके अलावा पन्ना प्रमुखों व सभी प्रकोष्ठ सम्मेलनों का भी आयोजन किया जा रहा है। जिले में एक मजबूत संगठन तैयार है, जो पूरी तरह चुनावों की तैयारी में जुटे हैं।Rewari: हांसाका में बनेगा ग्रामीण खेल स्टेडियम, कष्ट निवारण शिविर में किया जागरूक
ये रहे मौजूद: नाहड़ मंडल अध्यक्ष सरदार सिंह बहाला, बेरली मंडल अद्यक्ष दयानंद यादव, जाटूसाना मंडल अध्यक्ष इंद्र राव, डहीना मंडल अध्यक्ष राकेश यादव, जिला पार्षद शारदा यादव, जिला पार्षद सुरेंदर माडिया, पूर्व विधायक बिक्रम ठेकेदार, बलजीत यादव, रामपाल यादव समेत कोसली विधानसभा क्षेत्र के काफी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

















