दिल्ली: ओडियां मे रेल हादसे के बाद एक बार फिरटाटा स्टील प्लांट स्टीम लाइन में विस्फोट हो गया है। जिसके चलते ब्लास्ट फर्नेंस की स्टीम लाइन फट गई, इससे19 श्रमिक घायल हो गए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही हैण्
मची अफरा तफरी:
इस घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई, वहीं गंभीर रूप से घायल सभी श्रमिकों को कटक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ढेंकनाल जिले के मेरामंडली स्थित टाटा स्टील प्लांट में मंगलवार को दोपहर एक बजे बड़ा हादसा हो गया. गमीमत यही रही कोई जनहानि नहीं हुई. यहां ब्लास्ट फर्नेंस की स्टीम लाइन फट गई जिसमें 19 श्रमिक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल सभी श्रमिकों को कटक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दो श्रमिकों को भेजा कटक
श्रमिकों को गंभीर हालत में पहले टाटा स्टील प्राथमिक चिकित्सा अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें कटक स्थानांतरित कर दिया गया।
कंपनी ने जारी किया ब्यान
कंपनी के द्वारा जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि इस दुर्घटना को गंभीरता से लिया गया है। आपातकालीन उपाय किए गए हैं।
हादसे का शिकार हुए मजदूरों के परिजनों से संपर्क किया गया है। पीड़ित परिवार को कंपनी की तरफ से सहारा दिया जाएगा।
















