Rail Accident: LIC क्लेम के लिए नही पडेगा भटकना, मदद के जारी की ईमेल व नंबर

On: June 9, 2023 7:17 AM
Follow Us:
रेलवे अधिकारियों, पुलिस या किसी राज्य या केंद्र सरकार के प्राधिकरणों द्वारा प्रकाशित हताहतों की सूची को मृत्यु के प्रमाण के रूप में होगा स्वीकार

Rail Accident,  Best24News:  ओडिश के बालासोर में शुक्रवार को हुई रेल हादसे में 288 लोगो की मौत हो गई है. ट्रेन दुर्घटना में मारे गए परिजनो को LIC क्लेम के लिए भटकना नहीं पडेगा. LIC प्रभावित लोगों को वित्तीय राहत प्रदान करने के लिए दावे निपटान में तेजी लाएगा।Rewari: पुलिस कर्मियो ने थाना धारूहेडा परिसर में किया पोधारोपण

LIC के अध्यक्ष सिद्धार्थ मोहंती ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। सिद्धार्थ मोहंती ने LIC पॉलिसी और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के दावेदारों की कठिनाइयों को कम करने के लिए कई रियायतों की घोषणा की।

सहायता के लिए नंबर किए जारी

दावेदार हमारे कॉल सेंटर – 022 68276827 पर भी कॉल कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कृपया संपर्क करें: कार्यकारी निदेशक (सीसी) LIC ऑफ इंडिया, केंद्रीय कार्यालय, मुंबई। इसके साथ ही LIC ने लोगों की मदद के लिए ईमेल आईडी जारी की है।

ये कागज भी होगा स्वीकार

पंजीकृत मृत्यु प्रमाण पत्र के बदले में, रेलवे अधिकारियों, पुलिस या किसी राज्य या केंद्र सरकार के प्राधिकरणों द्वारा प्रकाशित हताहतों की सूची को मृत्यु के प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाएगा।

Rewari: पुलिस कर्मियो ने थाना धारूहेडा परिसर में किया पोधारोपण
दावा संबंधित प्रश्नों का उत्तर देने और दावेदारों को सहायता प्रदान करने के लिए मंडल और शाखा स्तर पर विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किए गए है। यह सुनिश्चित किया गया है के दावेदारों तक पहुंचने के सभी प्रयास किए जाएंगे और प्रभावित परिवारों के दावों का तेजी से निपटारा किया जाए। आगे की सहायता के लिए दावेदार निकटतम शाखा / मंडल / ग्राहक क्षेत्र से संपर्क कर सकते हैं।

 

 

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now