Rewari Crime: पत्नी, साले व ससुर से परेशान CRPF के जवान ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

On: June 5, 2023 1:55 PM
Follow Us:

रेवाडी: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सेवानिवृत जवान ने सोमवार ट्रेन के आगे कूद आत्महत्या कर दी. उसकी जेब मे मिले सुसाईड के चलते राजकीय रेलवे पुलिस ने पत्नी, साले व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैRewari: पुलिस कर्मियो ने थाना धारूहेडा परिसर में किया पोधारोपण

जीआरपी थाना पुलिस ने न्यू रेवाडी रेलवे स्टेशन के निकट ट्रैक पर  एक युवक का शव बरामद किया था। मृतक की जेब में एक पर्ची मिली थी। पर्ची पर एक मोबाइल नंबर और कुसुम व अमित को सजा जरूर दी जाए लिखा हुआ था।

मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के बाद शव की शिनाख्त गांव ठोठवाल के रहने वाले 40 वर्षीय कपिल के रूप में हुई थी। उस समय पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया था।

 

GRP REWARI

कमरे पर भी मिला सुसाईड नोट
परिजनो ने बताया कि कपिल के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया। सुसाइड नोट में कपिल ने अपनी पत्नी व साले को मौत का जिम्मेदार बताया है। शिकायत मे आरोप लगाया है कि अप्रैल 2007 में जिला महेंद्रगढ़ के गांव मोडी की रहने वाली कुसुम के साथ हुई थी। शादी के कुछ बाद ही दोनों के बीच विवाद रहने लगा। कपिल सीआरपीएफ में कार्यरत था और छुट्टी आने के बाद भी कुसुम ससुराल नही आती थी।

परिवार करता था परेशान

कुसुम कपिल के डेबिट कार्ड से सारे रुपये खाते से निकाल लेती थी, जिस कारण कपिल परेशान रहता था और सीआरपीएफ की नौकरी छोड़ दी थी। नौ वर्ष पहले ससुराल से जाने के बाद कुसुम कनीना में रहने लगी थी।

Dharuhera: नाले की खुदाई कर पाईप दबाना भूला विभाग, ग्रामीणो ने नपा की चेतावनी
बेटे से मारपीट करने का आरोप
चंदगीराम ने कहा है कि 19 मई की रात को कुसुम का भाई अमित एक अन्य व्यक्ति के साथ उनके घर आया और कपिल के साथ मारपीट की। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस सभी को अपने साथ ले गई और दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। समझौता होने के कुसुम अपने पिता के साथ गांव मोड़ी चली गई थी।

साले, सुसर व पत्नी से परेशान कपिल ने आत्महत्या की कर ली. परिजनो की शिकायत के बाद जीआरपी रेवाड़ी ने आरोपित पत्नी कुसुम, साले अमित व ससुर विनोद कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

 

 

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now