मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: रेवाड़ी IGU में दीक्षांत समारोह आज :गर्वनर बंडारू दत्तात्रेय देंगे 700 स्टूडेंट को डिग्री

On: April 25, 2023 7:30 AM
Follow Us:

IGU : इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर में 25 अप्रैल को दूसरा दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में लगभग 700 डिग्री और 215 गोल्ड मेडल दिए जाएंगे।Rewari: 9 साल बाद जागा विभाग, हाईवे पर बनीपुर चौक पर पकडी अवैध पार्किंग

जानिए खासियत: इन डिग्रियों की प्रमुख विशेषता इनमें निहित सुरक्षा विशेषताएं रहेंगी। डिग्री के लिए प्रयुक्त कागज पूर्ण रूप से वाटरप्रूफ रहेगा और नॉन टीअरेबल अर्थात न फटने वाला होगा। प्रिंटिंग के लिए मल्टी कलर स्याही का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो इरेजर प्रोटेक्टेड अर्थात न मिटने वाली रहेगी।

यह भी पढ़ें  Rewari News: संत रविदास जयंती: “मन चंगा तो कठौती में गंगा”

IGU

अतिरिक्त इसके वाटर मार्क में विश्वविद्यालय का लोगो रहेगा और यह डिग्री एंटी कॉपी फीचर से युक्त रहेगी अर्थात इनका डुप्लीकेट बनाया जाना संभव नहीं होगा। अल्फान्यूमैरिक क्यूआर कोड में विद्यार्थी का पूरा डाटा कोडिंग रूप में उपलब्ध रहेगा। डिग्री में लिखा जाने वाला विश्वविद्यालय का नाम भी पारदर्शी सुरक्षा विशेषता से युक्त होगा।Rewari के इन गांवो में लगेगी विकास की झडी, इतने करोड होगे खर्च

जानिए किनको मिलेगी डिग्री: बार वर्ष 2022 में पास आउट होने वाले नियमित विद्यार्थियों ( रि-अपीयर वाले शामिल नहीं) को डिग्री दी जा रही हैं जबकि वर्ष 2015 से लेकर अगले 6 बैच के विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिए जाएंगे

यह भी पढ़ें  Rewari news: कारपेंटर से मारपीट कर फोन छीनने वाला दो दिन रिमांड पर

यूनिवर्सिटी की तरफ से स्टूडेंट के लिए ड्रेस कोड निर्धारित कर दिया गया है। इसी परिधान में विद्यार्थी डिग्री ग्रहण करेंगे। छात्रों के लिए सफेद कुर्ता-पाजमा या सफेद पेंट-शर्ट कोड रखा गया है। छात्राओं के लिए ऑफ वाइट साड़ी या ऑफ वाइट रखा गया है। दीक्षांत समारोह को लेकर यूनिर्वसिटी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now