मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

महानगर जैसा नजर आएगा रेवाड़ी जंक्शन, यात्री जान सकेंगे राव तुलाराम की शौर्य गाथा

On: April 24, 2023 7:34 AM
Follow Us:

रेवाड़ी। अमृत भारत योजना के तहत रेवाड़ी रेलवे स्टेशन के कायाकल्प की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। महानायक राजा राव तुलाराम की शौर्य गाथा की झलक रेलवे स्टेशन के कायाकल्प में देखने को मिलेगी। इतना ही नही प्रवेश द्वार शहीद-ए-आजम राव तुला राम की मूर्ति भी लगाई जाएगह।

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि रेलवे की ओर से करीब 7 करोड रुपए का टेंडर रेवाड़ी रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण के लिए जारी किया गया है, जिसे 15 मई तक फाइनल कर लिया जाएगा। रेल यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए रेवाड़ी रेलवे स्टेशन एक और प्रवेश द्वार बनाया जाएगा।

खुशखबरी: अब वंदे भारत ट्रेन का रेवाड़ी में होगा ठहराव ओर बढेगी स्पीड: राव इंद्रजीत

उन्होंने बताया कि रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर का 1 फुट ओवर ब्रिज बनाया जाएगा जो प्लेटफार्म नंबर 1 से 8 तक को जोड़ने का काम करेगा। इसके अलावा चार एक्सीलेटर और पांच लिफ्ट रेलवे स्टेशन पर लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि एक्सीलेटर और लिफ्ट लगने के बाद बुजुर्ग, विकलांग व्यक्तियों को यात्रा करने में असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा में 36 हजार से ज्यादा अपात्रों की पेंशन रुकी, अब सरकार कर रही सख्त कार्रवाई

राव ने कहा कि रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर दूसरे प्रवेश द्वार को खोलने की मांग काफी समय से की जा रही थी जिसे रेलवे स्टेशन के कार्यकलाप योजना में शामिल किया गया है और रेलवे स्टेशन के लिए दूसरे प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाएगा। अमृत भारत योजना के अंतर्गत रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर मौजूदा प्लेटफार्म को लंबा किया जाएगा अतिरिक्त टिकट घर खोले जाएंगे , वेटिंग हॉल व शौचालय का सौदयीकरण और विस्तार किया जाएगा।

 

BANDE BHRAT TRAIN

टैक्सी की सुविधा होगी उपलब्ध

केंद्रीय मंत्री राव ने बताया कि अमृत भारत योजना के तहत रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर पिक एंड ड्रॉप की सुविधा यात्रियों के लिए शुरू की जाएगी। इसके अलावा टैक्सी स्टैंड का निर्माण व टैक्सी का इस्तेमाल यात्री दूरदराज के क्षेत्र में आने जाने के लिए कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें  Loot: आटो चालक से मारपीट कर नकदी व एटीएम कार्ड छीना

पार्किंग का होगा विस्तार: रेलवे स्टेशन की पार्किंग का विस्तार किया जाएगा अलग से दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहनों की पार्किंग बनाई जाएगी। रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण योजना में हरियाली का विशेष ध्यान रखा गया है रेलवे स्टेशन में यात्रियों को प्रवेश द्वार से व आसपास में हरियाली देखने को मिलेगी ।

प्रवेश द्वार पर लगेगी शहीद-ए-आजम राव तुला राम की मूर्ति:

रेवाड़ी रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण की योजना में शहर के इतिहास को भी प्रदर्शित किया जाएगा। 1857 की क्रांति के महानायक राजा राव तुलाराम की मूर्ति प्रवेश द्वार के ऊपरी हिस्से पर लगाई जाएगी। इसके अलावा अमर शहीद राव तुलाराम के महल की झलक भी रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें   Flight Ticket Booking Tips: सस्ते में फ्लाइट टिकट बुक करने के आसान तरीके, जानिए पूरी डिटेल ?

Haryana News: फोन धुमाओ, बाल विवाह रूकवाओ..
अमृत भारत योजना व देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित अमृत काल में देश के शहीदों की गौरव गाथा से युवाओं को परिचित किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर तेज सागर फोर्ट की झलक के साथ ही स्थानीय पत्थर व सेंड स्टोन का प्रयोग किया जाएगा। ऐतिहासिक महलों में लगाई जाने वाली छतरी का प्रयोग भी रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार को बनाने में किया जाएगा।

 

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now