मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari: गुर्जर घटाल में युवक का अपहरण कर खेतो में ले जाकर की मारपीट, दो आरोपी काबू

On: April 23, 2023 3:38 PM
Follow Us:

धारूहेडा: यहां सेक्टर 6 थाना पुलिस ने मारपीट, अपहरण, एससी, एसटी व जान से मारने के मामले में गांव घटाल मेहनियावस निवासी तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है । पुलिस ने दो काबू कर लिया है।Big Accident at Nh 48: हाईवे पर टेंपो में लगी आग, चार जने झुल्से, बच्ची जिंदा जली

शिकायतकर्ता गांव घटाल मेहनियावास निवासी जयपाल ने धारूहेड़ा के सेक्टर 6 थाना में शिकायत दर्ज कराई कि उसने गांव के दिनेश से वर्ष 2021 में 24000/- हज़ार रूपए उधार लिए थे । वर्ष जनवरी, 2022 में ब्याज सहित 25000/-हज़ार रुपए अपने दोस्त रघुनाथ निवासी घटाल महनियावस के फोन पे से दिनेश पुत्र गंगा राम के खाते में फोन पे से डलवा दिए थे । उसके बाद दिनेश ने कहा कि 24हज़ार के 10/- रूपए सैकड़ा प्रतिमाह के ब्याज से 50,000/- रूपए बनते है ।

यह भी पढ़ें  Govt Employees : कर्मचारियों के लिए आई खुशखबरी, मानदेय में बड़ी बढोत्तरी, खाते में आएंगे 25000 तक रुपए

मुझे पचास हजार दो । मेरे मना करने पर वह दिनांक 19 अप्रैल को अपने साथ अन्य दो लड़कों को जिनका नाम टिंकू पुत्र सुभाष जाति खाती व आशीष पुत्र जयपाल निवासीगण घटाल। मेहनियावास को लेकर मेरे घर के सामने आकर खड़े हो गए । जिनके हाथों में लाठी, डंडे थे । उन्होंने मुझे गंदी गालियां दी और घर से बाहर निकल कर मेरे पैसे दे नहीं तो अन्दर ही आकर तेरे को ऐसी मार लगाएंगे की तू याद रखेगा ।
खालितानी समर्थक अृमपाल को इस गांव से काबू, जानिए अब क्या होगा
उसके बाद ये तीनों मेरे घर के अंदर घुस गए और मुझे मेरे ही घर में लाठी डंडों से मारने लगे तथा मुझे घसीट कर घर से बाहर ले आए और मेरे साथ मारपीट की । उसके बाद उन्होंने मुझे अपनी बाइक पर बीच में बैठकर दिनेश अपने खेतों में के गया और मुझे वहां पर भी खूब पीटा । उसके बाद वे मुझे कहीं जंगल में ले गए वहां पर मारपीट कर मुझे वहीं छोड़कर भाग गए ।

यह भी पढ़ें  सावधान! ​दिल्ली में रविवार को 6 घंटे ये रूट रहेगा बदं, पुलिस ने जारी की एडवाईजरी

सेक्टर 6 थाना पुलिस ने पीड़ित जयपाल का मेडिकल कराकर तीनों आरोपीयो दिनेश पुत्र गंगा राम, टिंकू पुत्र सुभाष तथा आशीष पुत्र जयपाल के खिलाफ धारा 323, 365, 452, 506, 34 व एससी, एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया । पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी रणसिंह ने बताया कि अभी मुख्य आरोपी दिनेश फरार चल रहा है । जिसको जल्द ही गिरफ्तार कर

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now