मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari News: अनाज मंडी में फसलो का नहीं हो रहा उठान, आंधी व बारिश में किसान परेशान

On: April 22, 2023 1:55 PM
Follow Us:

रेवाड़ी। अनाज मंडियों में इन दिनों गेहूं का ढेर लगा हुआ है। मंडी में किसान भी अपनी फसल रोजाना लेकर आ रहे है। लेकिन मंडी में गेहूं के उठान की धीमी प्रकिया होने की वजह से किसान और आढ़ती परेशान दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में बारिश में मौसम के चलते आढ़तियों और किसानों की परेशानियां बढ़ गईं हैं।

मंडियों में अभी तक कुल 1 लाख 96 हजार 237 क्विंटल फसल की सरकारी खरीद हो चुकी है। जिसमें 1 लाख 32 हजार 288 क्विंटल गेहूं और 63 हजार 949 क्विंटल सरसों शामिल है। लेकिन मंडियों में समय पर उठान न होने की वजह से किसान परेशान है।

रेवाड़ी और बावल मंडी में 42 हजार 248 क्विंटल गेहूं व 34 हजार 262 क्विंटल सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की जा चुकी है। वहीं 25 हजार 317 क्विंटल गेहूं और 20 हजार 204 क्विंटल सरसों का उठान भी किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें  Free Silai Machine: महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! इन महिलाओं को मिलेगी फ्री सिलाई मशीन

दोनों मंडियों में अभी 16 हजार 931 क्विंटल गेहूं व 14 हजार 58 क्विंटल सरसों का उठान नहीं हो पा रहा है। जिस कारण किसानों को काफी परेशानी हो रही है। हालांकि सरकारी खरीद पर फसल बेचने वाले किसी भी किसान का अभी तक भुगतान नहीं किया जा सका, जिसके चलते किसानों में मंडी प्रशासन के प्रति काफी गुस्सा है।

वहीं कोसली मंडी में अभी तक 90 हजार 40 क्विंटल गेहूं व 28 हजार 987 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद की जा चुकी है।

बावल अनाज मंडी में भी शुक्रवार को 80 किसान अपनी फसल लेकर पहुंचे। जिनमें से 78 किसानों की 1000 क्विंटल सरसों की हैफेड द्वारा सरकारी खरीद की गई। मंडी में अभी तक कुल 23000 क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है। जिसमें से 7 हजार 500 क्विंटल सरसों का उठान हो चुका है।

यह भी पढ़ें  Bhiwani Double Murder: मुस्लिम युवको की जलाकर हत्या में शामिल व ईनामी बदमाश काबू

मंडी में पांव रखने का स्थान नहीं

मंडी में शेड व सड़कें फसल से अट चुकीं हैं। मंडी में पांव रखने का स्थान भी शेष नहीं रहा। आस-पास के इलाकों में किसान गेहूं की फसल रखने को मजबूर हो रहे हैं। मंडी में पहुंच रहे किसान फसल के लिए जगह नहीं होने व रास्ता जाम होने पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

मंडी में गेहूं की फसल लेकर आए किसानों का कहना है कि मंडी में अब गेहूं का उठान धीमी गति से हो रहा है। जिसकी वजह से जगह कम हो गई है। दूसरे किसान भी गेहूं की फसल मंडी में नहीं ला पा रहे है।

यह भी पढ़ें  Rewari: कल जारी होगी चयनित डिपो होल्डर्स की लिस्ट : जय कुमार

खुले आसमान के नीचे फसल रखकर किसान मौसम की मार झेल रहा है। रात को भी अंधड़ व बरसात से फसल भीग गई। खुले में पड़ी फसल को बेसहारा पशु भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ट्रकों की संख्या कम होने के कारण उठान धीमा होने से परेशानी ज्यादा बढ़ गई है।

तीनों मंडियों में अभी तक कुल 1 लाख 96 हजार 237 क्विंटल फसल की सरकारी खरीद हो चुकी है। जिसमें 1 लाख 32 हजार 288 क्विंटल गेहूं व 63 हजार 949 क्विंटल सरसों शामिल है। सोमवार तक खरीद और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है।
– नरेन्द्र कुमार, मार्केट कमेटी सचिव रेवाड़ी।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now