Rewari crime: IPL मैच पर सट्‌टा लगाते तीन काबू, लैपटॉप, 6 मोबाइल जबत

On: April 10, 2023 10:23 AM
Follow Us:

Haryana News, Best24News : शहर (Rewari News)  में बार बार रैड मारने के बावजूद क्रिकेट मैच के दौरान सट्‌टा लगाने वाला गिरोह नहीं थम रहा है। टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स V/S गुजरात लायंस के बीच चल रहे IPL क्रिकेट मैच के दौरान सट्‌टा लगवा रहे 3 जुआरियों को CIA की टीम ने गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपितो के पास से मोबाइल, लैपटॉप व अन्य सामान जब्त किया है।Rewari Crime: खेत पर किया कब्जा, विरोध किया फोडा सिर, बंंदूक दिखाकर दी धमकी

रेवाड़ी CIA की टीम को मुखबीर से सूचना मिली थी कि शहर के गढ़ी बोलनी रोड पर साउथ सिटी में कुछ लोग क्रिकेट मैच पर सट्‌टा लगवा रहे है। EASI सुनील कुमार, एचसी विजय सिंह, सिपाही कुलदीप, सिपाही सत्यपाल के नेतृत्व में एक टीम गठित की तथा मकान पर रेड की।

ये किए काबू:
झज्जर जिले के गांव माछरौली और वर्तमान में वैद्यवाड़ा मोहल्ला निवासी अर्जुन, मोहल्ला बास सिताबराय निवासी विक्रांत उर्फ विक्की, कृष्णा नगर निवासी आशुतोष को सट्‌टा लगवाते हुए रंगे हाथों पकड़े गए।

Rewari Crime: संदूक से 1.60 लाख गायब, मजदूर पर जताया शक
ये सामान किया बरामद: पुलिस ने आरोपितो के कब्जे से 6 मोबाइल, एक लेटपटॉप, जीओ राउटर फाइफाई के अलावा अन्य सामान जब्त हुआ है। आरोपियों के खिलाफ मॉडल टाउन थाना में गैंबलिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कराया गया है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now