Rewari: खरखडा में खेत पर किया कब्जा, विरोध किया तो बाप बेटो ने कुल्हाडी से किया हमला

On: April 10, 2023 10:06 AM
Follow Us:

डाक्टर के पास ले जाते समय बंदूक से दी जान से मारने की धमकी

धारूहेडा: कस्बे के गांव खरखडा में जमीन पर कब्जा करने को विरोध करने पर चार लोगो ने कातिलाना हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हुए हुए किसान को रेवाडी ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। आरोपितो ने मारपीट के साथ ब्ंदूक दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी।Rewari Crime: संदूक से 1.60 लाख गायब, मजदूर पर जताया शक

थाना धारूहेडा पुलिस को दी शिकायत में खरखडा के रहने वाले राकेश ने बताया कि वह रविवार को अपने खेत मे गया था मेरा खेत में 4 कनाल कुछ मरला जमीन है। जब मै वहां पहुचा तो हरेन्द्र व उसके लडके पत्नी व पुत्र वधु वहां मेरे हिस्से के खेत की जुताई कर रहे थे। मैने उन्हे रोका तो उन्होने मेरे साथ गाली गलोच शुरू कर दी।

Thana Dhr 2

शोर सुनकर मेरे पडोसी भीमसिहं व मेरी मां कृष्णा मौके पर आ गई। देव राज उर्फ सोनू अपने घर से लोहे का तेज धार कसीया और मोनू उर्फ आरव पुत्र हरेन्द्र लोहे की राड व हरेन्द्र पुत्र तेजसिहं कस्सी लेकर आए और मेरे उपर प्रहार कर दिया । सिर मे चोट लगने के वह वहीं गिर गया। उसके गिरने के बाद वो सभी मेरे को छोडकर चले गए।

इस झगडे मे बीच बचाव करते समय भीम सिहं व मेरी मां कृष्णा देवी को भी चोट आई। जब भीम सिहं उसे डाक्टर के पास ले जा रहा था तभी सोनू उर्फ देवराज ने घर से एक बन्दूक निकाल कर लाया और जाते समय जान से मारने की धमकी देकर गया।
HARYANA NEWS: मैने 10 साल की सजा काटी, मेरा कसूर था 3206 पढ़े लिखे युवाओं को रोजगार दिया: ओपी चौटाला
उसे पहले धारूहेडा पीएचसी मे भर्ती करवाया, लेकिन बाद मे उसे ट्रामा सेंटर रेवाडी रेफर कर दिया।

पुलिस ने मेडिकल के आधार पर मारपीट करने व  बंदूक दिखाकर धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपितो को दबोचने के लिए दबीश दी जा रही है। बंदूका का अगर लाईेंसेंस नही है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाइ की जाएगी। आरोपित सोनू अपराधिक पृवति का है, उस पर पहले भी कई मामलो में संलिप्त रहा है।
प्रहलाद सिंह, थाना प्रभारी धारूहेडा

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now