Haryana News: मैकेनिक ही निकला बाइक चोर

On: April 6, 2023 7:19 AM
Follow Us:

रेवाड़ी: स्थानीय पुलिस ने गश्त के चलते एक बाइक चोर का काबू किया है। पुलिस ने बुलेट बाइक पर आ रहे एक युवक को रोककर कागजात दिखाने के लिए कहा, लेकिन वह कोई कागजात नहीं दिखा पाया।Nation News: रेजांगला शौर्य समिति ने कार्यकारिणी का किया विस्तार

गांव भाड़ावास चौकी पुलिस ने एक मैकेनिक को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा है। आरोपी से बरामद की गई बाइक दिल्ली से चोरी की गई थी। आरोपी की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के गांव खुड़ाना निवासी दीपक के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार गांव भाड़ावास चौकी पुलिस की टीम मंगलवार की शाम गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक चोरी की बाइक पर बावल से सुलखा गांव की तरफ आ रहा है। पुलिस टीम ने गांव सुलखा के निकट नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी।कोसली के सरकारी अस्पताल में हो सकेंगे पोस्टमार्टम, नहीं जाना पड़ेगा रेवाड़ी

पुलिस ने युवक से बरामद बाइक की जांच की तो पता लगा कि यह चोरी की है। यह बाइक अक्टूबर 2022 में दिल्ली से चोरी हुई थी। वेस्ट दिल्ली के टैगोर गार्डन निवासी निखिल के नाम पर रजिस्टर्ड है। निखिल द्वारा दिल्ली के राजौरी गार्डन थाना में चोरी का केस भी दर्ज कराया हुआ है।

आरोपी युवक दीपक जिला महेंद्रगढ़ के गांव खुड़ाना का रहने वाला है और वर्तमान में गांव राजगढ़ में रिश्तेदार के पास रहता है। आरोपी ने दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित बनीपुर चौक पर मैकेनिक की दुकान खोल रखी है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now