Rewari Accident: तेज रफ्तार कार ने कंपनी कर्मचारी को कुचला

On: April 1, 2023 6:43 PM
Follow Us:

धारूहेडा: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव जोनियावास के निकट एक तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे कंपनी कर्मचारी कूचल दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।Hero Moto Corp के नए CEO होगे निरंजन गुप्ता, जानिए कौन है गुप्ता, जिसे इनती बडी ​दी जा रही है जिम्मेदारी

सेक्टर छह पुलिस के अनुसार जिला झज्जर के गांव समसपुर माजरा के रहने वाले जोगेंद्र 42 अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ गुरुग्राम के बसई एन्क्लेव में रहते थे और धारूहेड़ा स्थित एक कंपनी में कार्यरत थे। जोगेंद्र गांव जोनियावास के निकट दिल्ली-जयपुर हाईवे की सर्विस लेन से पैदल जा रहे थे।

इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने जोगेंद्र को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में घायल हुए जोगेंद्र को ट्रामा सेंटर में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मृतक के परिजन व पुलिस भी अस्पताल पहुंची।
Sports News: MBA ने M Com को 38 रनों से हराया
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया और कंपनी कर्मी के भाई जसबीर की शिकायत पर फरार हुए कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनो को सौंप दिया है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now