Rajasthan News : जादूगर ने लगाई घोषणाओं की झड़ी, 19 नए जिलों के साथ तीन नए संभाग

On: March 17, 2023 9:18 PM
Follow Us:

15 साल खोला राजस्थान में पिटारा, भिवाडी की अनदेखी
Rajasthan New District announcements: राज्यस्थान के मुख्यमंत्री व जादूगर के नाम से जाने वाले अशोक गहलोत ने चोकाने वाली घोषनाए की। जिसके बारे मे लोग सोच भी नही सकते थे।

लेकिन सबसे अहम तो यह है भिवाडी जिला नहीं बनाना एक बहुत बडी अनदेखी मानी जा रही है। खेरथल जैसे कस्बे को जिला बनाना कहीं न कही राजनेतिक पेच बन गया है।
H3N2: हरियाणा में इन्फ्लुएंजा वायरस की दस्तक, 10 संक्रमित मिले, जींद व हिसार दो की मौत

19 बनाए नए जिले
नए जिले- बालोतरा, ब्यावर, अनूपगढ़, डीडवाना, कुचामन, डीग, दूदू, गंगापुर सिटी, जयपुर उत्तर, जयपुर दक्षिण, कोटपूतली, खैरथल, बहरोड़, नीमकाथाना, फलौदी, सलूंबर, सांचोर, जोधपुर पूर्व, जोधपुर पश्चिम, शाहपुरा

नए संभाग- बांसवाड़ा, पाली, सीकर

15 साल बाद खोला पिटारा
26 जनवरी 2008 को प्रतापगढ़ राजस्थान का 33वां जिला बना था। अब नए जिलों की घोषणा 15 साल बाद हुई है। इससे करीब 14 साल पहले हनुमानगढ़ को जिला बनाया गया था। वहीं संभाग मुख्यालय की आखिरी घोषणा भी 2005 को हुई थी। 4 जून, 2005 को राजस्थान का 7 वां संभाग भरतपुर को बनाया गया था।

ये की बडी घोषनाए

प्रदेश में 40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे. इसका वितरण रक्षाबंधन से शुरु होगा. पहले चरण में चिरंजीवी परिवारों की 10वीं 12वीं छात्राओं को, विधवा महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे.

  • कर्मचारियों को बड़ी सौगात- मार्च 2023 से कर्मचारियों को रिटायरमेंट के दिन ही समस्त पेंशन परिलाभों की घोषणा होगी.
  • चिरंजीवी योजना के तहत 30 मार्च से ही प्रदेश में 25 लाख तक मुफ्त ईलाज की योजना शुरू होगी.
  • राजस्थान के प्रत्येक विधानसभा में 40 हैंडपम्प और 40 ट्यूबवेल की घोषणा
  • प्रदेश की पंजीकृत गौशालाओं में ट्यूबवेल स्थापित किए जाएंगे
  • राज्य में नवगठित 44 नगर पालिकाओं के मास्टर प्लान बनाए जाएंगे

Haryana : HPSC ने भर्ती को लेकर किया बडा बदलाव, जानिए क्या होगा अब नया नियम

प्रदेश के उन गांवों को भी सड़कों से जोड़ा जाएगा जहां की आबादी सिर्फ 250 ही है. इससे पहले ये प्रावधान 500 की आबादी वाले गांवों के लिए ही था.

  • जयपुर हैरिटेज की जीर्ण शीर्ण सीवरेज लाइनों को ठीक कराया जाएगा
  • राजस्थान ड्रग फॉम्यूस्यूटिकल को सरकारी कम्पनी बनाने की घोषणा
  • मदरसा अनुदेशक के 6 हजार 843 पद भरे जाएंगे

 

  • 500 प्राथमिक विद्यालयों को उच्च प्राथमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत किए जाएंगे
  • उज्जैन के महाकाल मंदिर की तर्ज पर जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर का विकास किया जाएगा. इसके लिए 100 करोड रुपए का प्रावधान किया गया
  • राजस्थान में दो लाख परिवार घरेलू बिजली कनेक्शन से वंचित रह गए. आगले दो वर्षों में एक लाख करोड़ की लागत से कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे.

 

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now