मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Aadhar Card Free Update करवाने का सुनहरा मौका, जानिए कैसे उठाए फायदा

On: March 16, 2023 10:31 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: डीसी ने बताया कि जिन निवासियों ने पिछले 8-10 वर्षों में अपना आधार अपडेट नहीं किया है, उन्हें अपनी पहचान का प्रमाण और पते के प्रमाण के दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आधार सेवा केंद्र पर 50 रुपए शुल्क देकर इस सेवा का लाभ उठाया जा सकता है

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की ओर से आमजन को 14 जून 2023 तक आधार में पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के ऑनलाइन अपडेशन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें  Rewari News: स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व है: सुरेंद्र यादव

सुनहरा मौका: किसी भी व्यक्ति को आधार में ऑनलाइन अपडेट करते समय किसी प्रकार का डेमोग्राफिक परिवर्तन कराने पर ही 50 रुपए का शुल्क देना होगा। जिलावासियों के लिए राहत की बात यह है कि यूआईडीएआई ने 3 महीने की सीमित अवधि के लिए ऑनलाइन आधार दस्तावेज अपडेट सेवा के लिए शुल्क माफ कर दिया है।

डीसी ने बताया कि 10 साल पहले आधार बनवा चुके लोगों को आधार अपडेट करवाना जरूरी है। ऐसे में जिन लोगों ने अपना आधार अपडेट नहीं करवाया है वह अवश्य इसे अपडेट करा लें। सरकार के नए नियम के अनुसार हर 10 साल में एक बार आधार अपडेट करवाना जरुरी है। 

यह भी पढ़ें  खिलाडिय़ों को सबसे ज्यादा नकद पुरस्कार देने वाला बना हरियाणा

आधार ऑनलाइन सेवाओं का लाभ myAadhaar पोर्टल (myaadhaar.uidai.gov.in) और mAadhaar ऐप के माध्यम से लिया जा सकता है, जहां पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के रूप में स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची भी उपलब्ध है।

डीसी ने जिलावासियों से इस मुफ्त अवसर का लाभ उठाने और अपने आधार को अपडेट रखने की अपील की। साथ ही जिलावासियों को ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अपने मोबाइल नंबर को आधार में अपडेट रखने की सलाह दी।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now