मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Railways news: हरियाणा में बिछाई जाएगी 126 किलोमीटर नई रेलवे लाइन, इन जिलो मे बनेगे स्टेशन

On: March 16, 2023 6:47 AM
Follow Us:

हरियाणा : रेलवे में यात्रा करने वालो के लिए बडी खुशी की खबर है। हरियाणा मे एनसीआर में रेल कनेक्टिविटी का विस्तार किया जा रहा है। साथ ही 126 किलोमीटर की नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी तथा 17 नए रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे।Bhiwadi: रंगदारी मांगने वाले को मिली ऐसी सजा, कभी जीवन में सोची भी नही थी

हरियाणा ऑर्बिटल रेल कोरिडोर (HORC) परियोजना के तहत पलवल को सोनीपत से जोड़ने वाली नई रेल परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के कार्य में तेजी लाने का काम शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें  Animal Exhibition Haryana: पशुधन को बचाने व बढ़ाने के लिए हरियाणा में बजट होगा दोगुना: सीएम हरियाणा

इस जिलो मे होगी भूमि अधिग्रहण: पांच जिले पलवल, नूंह, गुरुग्राम, झज्जर और सोनीपत के डीसी को इस बाबत निर्देश जारी किए गए हैं। CS की ओर से सभी पांच जिलों (पलवल, नूंह, गुरुग्राम, झज्जर और सोनीपत) के लिए 20-E नोटिफिकेशन (भूमि अधिग्रहण की घोषणा) जारी कर दी गई है।

Rewari Crime: उदघोषित अपराधी पांच साल बाद काबू
परियोजना के प्लान A (बी/डब्ल्यू धुलावत और बडसा) के लिए 66 प्रतिशत भूमि और प्लान B (शेष भाग) के लिए 10 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण किया गया है।

यह भी पढ़ें  Haryana Family ID: अब इन लोगों की हो गई चांदी, नायब सैनी ने किया ये ऐलान

इन जिलो को मिलेगा फायदा: हरियाणा के 5 जिलों के लोगों को इससे सीधा लाभ होगा। साथ ही राज्य के पर्यटन उद्योग पर भी अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के प्लान-A में पांच नए रेलवे स्टेशनों (बुलावत, चांडाला डांगावास, पचगांव, मानेसर और न्यू पाटली) के साथ 30 किलोमीटर मार्ग की लंबाई शामिल है।

वहीं पाटली और सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) में रेलवे नेटवर्क के लिए 11.4 किलोमीटर की कनेक्टिविटी लाइन और न्यू तौरू में डीएफसी नेटवर्क के लिए 4.8 किलोमीटर की कनेक्टिविटी लाइन शामिल है।

यह भी पढ़ें  Chandigarh News: राशन डिपो के अनाज की चोरी करने वालों की अब खैर नहीं, ट्रकों पर लगेगा GPS सिस्टम, लोकेशन बदलने ही गिरेगी गाज

इतना ही नहीं प्लान-B में 12 नए रेलवे स्टेशनों के साथ 96 किलोमीटर मार्ग की लंबाई और तीन इंटरचेंज पॉइंट (न्यू पृथला, असौदा और न्यू हरसाना कलां) पर रेलवे नेटवर्क और डीएफसी नेटवर्क के लिए 6.28 किलोमीटर की कनेक्टिविटी लाइनों को शामिल किया गया है।

 

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now