मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: महिला ने 25 दिन बाद तोडा दम, रेवाडी में झूले से गिरकर हुई थी घायल

On: March 7, 2023 11:51 PM
Follow Us:

हरियाणा: रेवाड़ी में करीब एक माह पहले 42 फीट उच्चे झूले की ट्रॉली टूटने से घायल हुई महिला ने दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस हादसे में 2 बच्चे भी घायल हुए थे। थाना पुलिस ने मेला संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।हरियाणा सरकार मकान की मरम्मत के लिए दे रही हैं 80 हज़ार रुपए, जानिए कैसे ले इसका लाभ

 

बता दें कि रेवाड़ी शहर के जिला सचिवालय के पीछे हूडा मैदान में ट्रेड फेयर मेले में झूला लगा हुआ था। 12 फरवरी की रात मेले के दौरान झूला की एक ट्रॉली टूट कर गिर गई थी। हादसे के बाद मेले में अफरा तफरी मच गई तथा मेला संचालक वहां से फरार हो गया था। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

यह भी पढ़ें  Election: पूर्व सैनिकों की टीम ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के लिए किया चुनाव प्रचार

ट्रॉली गिरने की वजह से रेवाडी के मोहल्ला संघी का बास निवासी सीमा देवी (38), उसके बेटी मुस्कान (12) व भतीजी परिणिती (10) गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
PM Kisan Samman Nidhi: नहीं मिला 13वीं किस्त का पैसा तो यहां करे Call

महिला ने तोडा दम:

प्राइवेट अस्पताल में सीमा देवी का उपचार चल रहा था। शरीर में संक्रमण बढ़ने के कारण सीमा देवी को स्वजन ने शनिवार दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर दो बाद उसने दम तोड दिया है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: चुनावों के बाद सरपंचो को मिलेगा बडा तोहफा, CM Nayab Saini ने दिया आश्वसन

मॉडल टाउन थाना पुलिस ने महिला के पति सतीश कुमार की शिकायत पर रोहतक की श्याम कालोनी निवासी राजेश कुमार व नई दिल्ली जहांगीरपुर निवासी हिमांशु शर्मा के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया था। अभी महिला की मोत होने के बाद उसी मामले एक ओर धारा जोड दी गई है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now