मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari Crime: रिश्वत लेते हुए GST Inspector रंगे हाथों गिरफ्तार

On: February 28, 2023 6:11 PM
Follow Us:
हरियाणा पुलिस कर्मी का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल

धारूहेडा: विजिलेंस ने जीएसटी इंस्पेक्टर शिव पाल सिंह को दो हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपित के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।भारत का एकमात्र रेलवे स्टेशन, जहां बिना वीजा व पासपोर्ट चले गए तो होगी जेल

धारूहेडा के गांव ततारपुर इस्तमुरार के रहने वाले संजीव कुमार ने व्यवसाय के उद्देश्य से एक फर्म बनाई है। फर्म के लिए संजीव को जीएसटी नंबरों की आवश्यकता है तथा उन्होंने जीएसटी नंबरों के लिए टैक्स विभाग में आवेदन किया हुआ था।

यह भी पढ़ें  परिवार पहचान पत्र से खुला राज, हरियाणा में 15 हजार से अधिक विधवा पेंशनधारक, मगर कर चुकी है दोबारा शादी

वेरीफिकेशन के लिए इंस्पेक्टर शिवपाल सिंह ने दो हजार रुपये की डिमांड की थी, जिसे देने के लिए संजीव तैयार हो गया, लेकिन उन्होंने इसकी सूचना विजिलेंस को कर दी।

धारूहेड़ा के बीडीपीओ करतार सिंह को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त करते हुए विजिलेंस इंस्पेक्टर नवल किशोर शर्मा के नेतृत्व में छापेमारी की। जहां संजीव ने उसे यह दो हजार रुपये सुविधा शुल्क के तौर पर दे दिए।

 

साथ ही विजिलेंस को भी इशारा कर दिया। शिवपाल सिंह को मौके से रंगे हाथों धर-दबोचा तथा उसे विजिलेंस कार्यालय ले आई।

यह भी पढ़ें  Bhiwadi Crime: मास्टर माइंड हथियार तस्कर दबोचे, 14 अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now