दिल्ली: कांग्रेस पार्टी की शीर्ष नेता सोनिया गांधी ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा पूर्णतया सफल हुई है। राहुल गांधी ने अथक प्रयास से मुश्किल यात्रा को मुमकिन कर दिया है। कांग्रेस ने कमर कस ली है कि देश बचाने के लिए लड़ाई लड़ेंगे।
दिल्ली हाईकोर्ट का AAP को झटका, स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव पर रोक
राजननीति से अलग होने का दिया संकेत: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन में पार्टी की शीर्ष नेता सोनिया गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण पूरा होने के बाद खुद को राजनीति से अलग करने का संकेत दिया है।
सोनिया गांधी ने कहा की वर्ष 2004 और 2009 में हमारी जीत के साथ-साथ डॉ मनमोहन सिंह के सक्षम नेतृत्व ने मुझे व्यक्तिगत रूप से संतुष्टि दी। लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ मेरी पारी समाप्त हुई।
कार्यकर्ता की पार्टी की ताकत: उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही कांग्रेस की ताकत है। सोनिया ने अपील की है कि निजी हितों को किनारे रखकर त्याग की जरूरत है। पार्टी की जीत ही देश की जीत होगी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में हम कामयाब होंगे।
चुनाव खर्च लेखा जमा करवाने की डेड लाईन तय
सोनिया के इस संकेत के बाद राजनीतिक क्षेत्र में इसकी अपने अपने हिसाब से समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा भारत जोडो यात्रा कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई। इस यात्रा ने साबित कर दिया है कि भारत के लोग सद्भाव, सहिष्णुता और समानता चाहते हैं।
















