Haryana Budget 2023 : पूरे देश की बजट पर निगाहे टीकी हुई है। सीएम मनोहर लाल ने बतौर वित्त मंत्री एक लाख 83 हजार करोड़ का बजट पेश किया है। पिछले साल एक लाख 77 हजार 255 करोड़ का बजट पेश किया था।Cyber Crime: सावधान! Google पर सर्च करना पडा महंगा
गौ सेवा बजट किया दस गुणा: गौवंशो की सेवा के लिए कोई कसर नही छोडी जाएगी। हरियाणा गौ-सेवा आयोग का बजट 40 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 400 करोड़ रुपये किया। गुरुग्राम और फरीदाबाद में दो अत्याधुनिक सरकारी वेटरिनरी पेट क्लीनिक स्थापित होंगे। दो लाख बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।
गठबंध्न का चौथा बजट: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को भाजपा-जजपा गठबंधन का चौथा बजट पेश किया। 2024 चुनाव को ध्यान में रखते हुए बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया है। इसके अलावा सरकार ने पेंशन में 250 रुपये की बढ़ोतरी की है।
Haryana News : इस शहर में 24 फरवरी से होगा कबड्डी का तीन दिवसीय महाकुम्भ
जानिए क्या है 2023-24 बजट
बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है।
पेंशन में 250 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। एक अप्रैल 2023 से सभी लाभार्थियों को पेंशन 2750 रुपये मिलेगी। इससे पहले पेंशन 2500 रुपये मिल रही थी।
एसवाईएल के लिए 101 करोड़ आवंटित करने का प्रस्ताव रखा
चंडीगढ़ में अतिरिक्त विधानसभा परिसर के निर्माण हेतु 50 करोड़ रुपये का प्रावधान।
चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए बहुमंजिला आवास परिसर का निर्माण किया जाएगा।
1.80 लाख रुपये तक वार्षिक पारिवारिक आय वाले जरूरतमंद परिवारों के लिए एक लाख नये घर बनाये जाएंगे।
पशुपालन क्षेत्र में उद्यमिता विकास के लिए ‘हरियाणा पशुधन उत्थान मिशन’ शुरू किया जाएगा।
प्रदेश में 70 नई मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयां शुरू की जाएंगी।
Gang war in Gurugram :लॉरेंस के गुर्गों ने कौशल के गुर्गे को गोलियों से भूना
पलवल, महेंद्रगढ़, अंबाला और फतेहाबाद में 4 पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक स्थापित किए जाएंगे।
गुरुग्राम और फरीदाबाद में दो अत्याधुनिक सरकारी वेटरिनरी पेट क्लीनिक स्थापित होंगे।
हरियाणा गौ-सेवा आयोग का बजट 40 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 400 करोड़ रुपये किया।
नई गौशालाओं के लिए ग्राम पंचायतों की भूमि उनकी सहमति से उपलब्ध करवाई जाएगी।
दो लाख बेरोजगार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए 250 करोड़ रुपये का प्रावधान।

















