केंद्र सरकार का हरियाणा को तोहफा: इन छह जिलो में बनेगे 100 बेड के ESI अस्पताल

On: February 21, 2023 10:34 AM
Follow Us:

रियाणा: केंद्र सरकार ने एक बार फिर मनोहर सरकार को बड़ा तोहफा दिया है। हरियाणा के 6 जिलों में 100 बेड के ESI अस्पताल तथस 14 नई डिस्पेंसरी बनाई जाएगी।हरियाणा में NIA की 70 स्थानो पर रेड, यमुनानगर, गुरूग्राम, सिरसा-सोनीपत , नारनौल पहुंची टीमें

 

मीटिंग में सीएम ने बताया कि ESI हेल्थ केयर, हरियाणा प्रदेशभर में 7 ESI अस्पतालों, 3 आयुर्वेदिक इकाइयों, 1 मोबाइल और 85 डिस्पेंसरी के जरिए 25 लाख बीमित व्यक्तियों और उनके परिवार के सदस्यों को व्यापक चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहा है।

इन जिलों में खुलेंगे अस्पताल:केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ESI अस्पतालों की स्थापना के लिए समयबद्ध तरीके से उपयुक्त स्थान और भूमि चिह्नित करें ताकि राज्य में प्रस्तावित ESI अस्पतालों के निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके।

हिसार, रोहतक, सोनीपत, अंबाला, करनाल और पंचकूला में 100 बिस्तरों वाले 6 नए ESI अस्पतालों के निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।
Haryana News: रेवाडी के बुजुर्ग चांद सिंह ने दौड में क्रेक किया नेशनल रिकोर्ड, 64 की उम्र में 20 जैसी फुर्ती, जानिए उनकी दिनचर्या
यहां शुरू होंगी नई डिस्पेंसरी
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव को ESI स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि कुरुक्षेत्र और तरावड़ी में नई डिस्पेंसरी शुरू हो गई हैं। झाड़ली में स्थापित की गई डिस्पेंसरी भी जल्द ही चालू हो जाएगी।

 

14 नई डिस्पेंसरियां की स्वीकृति
सीएम ने बताया कि करनाल, रोहतक, झाड़ली, गन्नौर, मुलाना, घरौंडा, फरुखनगर, कोसली, साहा, छछरौली, पटौदी, भूना, चरखी दादरी और उकलाना मंडी में 14 नये ESI डिस्पेंसरी खोलने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now