मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

लिव-इन पार्टनर से क्यो नहीं लिया सबक: मेघा, श्रद्धा वाल्कर, दिव्या , निक्की यादव..खौफनाक मौत

On: February 18, 2023 9:31 AM
Follow Us:

Delhi news: लिव-इन पार्टनर समाज के लिए कंलक बनता जा रहा है। परिवारवाले भी ऐसे रिश्तों के हमेशा खिलाफ होते हैं। बार बार हो मर्डर से भी लडकिया सबक क्यो नहीं ले रही है। तो सवाल ये है कि क्या ऐसे रिश्ते सिर्फ शारीरिक जरूरत को पूरा करने के लिए बनाए जाते हैं। लिव-इन रिलेशन में क्यों एक के बाद एक लड़के अपनी पार्टनर का गला घोट रहे है।लार्ड शिवा सोसायटी रेवाडी: सहायक रजिस्ट्रार सहित तीन कर्मचारियों पर FIR

देश में कई ऐसे केस आ चुके है जिसमें लिव-इन पार्टनर के चलते खौफनाक मौत सामने आई है। सबसे अहम बात यह है इन सबके बावजूद प्रेम जाल मे फसने वाली लडकिया सबक नहीं ले रही है।

केस एक: 19 मई 2022: शिमला, हिमाचल प्रदेश

दिव्या उपाध्याय कई सालों से रमन गुर्जर के साथ गाजियाबाद के वसुंधरा में लिव-इन में रह रही थी। परिवारवालों ने इसका विरोध भी किया। इसके बाजवूद दिव्या दूसरी जगह शादी कर ली।

यह भी पढ़ें  Rewari: अवैध मादक पदार्थ स्पलायर दबोचा

खो शादी के बाद रमन ने अपनी लिव-इन पार्टनर दिव्या से छुटकारा पाने खौफनाक प्लान बना डाला। प्रेम जाल में फसाई गई दिव्या को घुमाने के बहाने शिमला लेकर गया और कार में उसकी ही चुन्नी से उसका गला दबाकर जान ले ली। रमन ने दिव्या की लाश को वहीं शिमला के जंगलों में फेंक दिया।

केस दो: 11 फरवरी 2023: मुंबई, महाराष्ट्र

मेघा एक अस्पताल में नर्स थी। दो महीने पहले ही हार्दिक और मेघा किराए के मकान में साथ रहने आए थे। पैसों को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो हार्दिक ने तौलिए से मेघा का गला दबा दिया।

शव को बेड में छुपाकर वो फरार हो गया। कुछ दिन बाद जब घर से पड़ोसियों को बदबू आने लगी तो पता चला कि घर के अंदर लड़की की लाश पड़ी है। मेघा की हत्या करने के बाद हार्दिक ने घर में रखा सारा सामान बेच दिया सिवाय उस बेड के जिसमें मेघा की लाश थी। हालाकि पुलिस ने हार्दिक को राजस्थान से गिरफ्तार किया।
Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर इन राशियों की होगें बल्ले बल्ले, बस करना होगा काम
18 मई 2022: महरौली, दिल्ली

यह भी पढ़ें  Sports News: रिया यादव ने नॉर्थ जोन नेशनल जूनियर चैंपियनशिप में जीता सिल्वर

आफताब ने महरौली अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वाल्कर ( Shraddha Walker) को ऐसी खौफनाक मौत दी कि सुनने वालों के भी होश उड़ गए। आफताब ने पहले श्रद्धा का गला दबाकर उसकी जान ली। उसके बाद उसने श्रद्धा की लाश 35 टुकड़े करके फ्रिज में रखे।

लाश के टुकड़ों को वो एक-एक कर महरौली के जंगल में फेंकता रहा। छह महीने तक वो अपनी गर्लफ्रेंड की कत्ल की बात को छुपाने में कामयाब रहा। वो उसी घर में रहता रहा जहां श्रद्धा की लाश थी। घर में दूसरी लड़कियों के साथ अय्याशी करता रहा और श्रद्धा की लाश फ्रिज में पड़ी थी।

यह भी पढ़ें  Haryana Crime: जवाब न देने पर छात्र की डंडे से पिटाई, रेवाड़ी के इस स्कूल में शिक्षक की बर्बरता आई सामने

Gold Price Today: महाशिवरात्रि पर सोना-चांदी फिर हुआ धड़ाम!, यहां जानिए ताजा रेट
केस चार:निक्की यादव दिल्ली

श्रद्धा की खौफनाक मौत से पूरी दिल्ली पहले ही दहली हुई थी, वही अब दिल्ली में हुए निक्की यादव ( Nikki Yadav) के कत्ल से एक बार दिल्ली दहल गई है। साहिल गहलौत ( Sahil Gehlot) ने अपनी लिव-इन-पार्टनर की अपनी कार के अंदर गला दबाकर जान ले ली। चार्जर के वायर से उसने अपनी गर्लफ्रेंड की की हत्या की।

शादी की पहली रात उसने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या की और फिर उसकी डेड बॉडी को अपने ही ढाबे के फ्रिज में रख दिया। उसके बाद साहिल ने अगले दिन धूम-धाम से शादी कर ली।

लेकिन किसी कानूनी रिश्ते में नहीं होते। न कोई रजिस्ट्रेशन, ना कोई कानूनी कार्रवाई। यहां तक कि ऐसे रिश्तों को समाज से भी छुपा कर रखा जाता है। परिवारवाले भी ऐसे रिश्तों के हमेशा खिलाफ होते हैं।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now