Rewari News: श्रीकृष्ण के जन्म का मंचन देख भावविभोर हुए दर्शक

On: February 13, 2023 12:18 PM
Follow Us:

धारूहेडा: सर्वसम्मति कृष्णा सखा परिवार सेवा समिति की ओर से आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान में श्रीकृष्ण के जन्म का मंचन किया। इस दौरान जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।Haryana News: फेरो से पहले दूल्हा गायब, जानिए क्या था पूरा मामला

कथा वाचक आचार्य बाल कृष्ण महाराज ने बताया कि कंस अपनी बहन देवकी का विवाह करके उसे ससुराल पहुंचाने जा रहा था। इसी बीच आकाशवाणी होती है कि देवकी का अष्टम पुत्र कंस का वध करेगा। कंस भयभीत हो जाता है और वह देवकी को मारना चाहता है। वह देवकी और वासुदेव को कारागार में डाल देता है।

हरियाणा के रेवाडी मे मेले में 30 फीट की ऊंचाई से टूटकर गिरा झूला, कई घायल
कंस एक-एक करके देवकी की छह संतानों का वध कर देता है। जब आठवें पुत्र के रूप में श्रीकृष्ण ने कारागार में जन्म लिया तो वासुदेव रात में ही उन्हें नंद बाबा के घर छोड़ आते हैं। दूसरे दिन नंदगांव में मैया यशोदा के घर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है।

इस मौके पर प्रभु दयाल, नवीन अगिनहोत्री, महेश पांडेय, ज्ञानी यादव, फूल सिंह मुकदम, योगेश गोयल, प्रेम फोजी, दिनेश शर्मा, नरेद्र ठाकुर, राजेश् कोशिक, मोहन यादव, प्रदीप शर्मा, मुकेश भाटी, डीके बंसल व धर्मपाल आदि मौजूद रहे।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now