मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Weather: पहाड़ो में बर्फबारी , फिर चली सर्द हवा, जानिए NCR Delhi Haryana का मौसम अपडेट

On: February 13, 2023 9:25 AM
Follow Us:

नई दिल्ली:  मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बर्फ से ढके पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी कर दी है। आज से आसमान साफ रहेगा। तेज ठंडी हवाएं चलेंगी। इनकी गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रहेगी। कभी कभी हवाएं 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी चलेंगी।Haryana News: बिजली बिल के पैसो से होगा ‘गांव का विकास’

मंगलवार से एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगेगी। पहाड़ों पर सक्रिय हुआ वेस्टर्न डिस्टरबेंस अब आगे बढ़ गया है। इसकी वजह से ठंडी हवाएं राजधानी में पहुंच रही हैं। सोमवार के बाद इन हवाओं की गति कम हो जाएगी। जिससे तापमान एक बार फिर से बढ़ने लगेंगे।

यह भी पढ़ें  Rewari News: पुलिस की ने रैड, अवैध अहाता संचालक काबू

कभी कभी हवाएं 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी चलेंगी। इसकी वजह से अधिकतम तापमान सिमटकर महज 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पर आ सकता है। 15 से 17 फरवरी तक आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री रहेगा।

न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रह सकता है। 18 फरवरी को तापमान 30 डिग्री के स्तर को छू सकता है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रहेगा। इस दिन हल्के बादल भी देखने को मिल सकते हैं। बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं है।
Mahendergarh Crime: बरात में गए दो युवकों के शव नाले मे मिले

यह भी पढ़ें   Free Scooty Scheme: राजस्थान में 12वीं पास लड़कियों को मुफ्त मिलेगी स्कूटी, ऐसे करें आवेदन 

14 फरवरी से हवाओं की रफ्तार कम हो जाएगी। इनकी गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रह जाएगी। इसकी वजह से तापमान में इजाफा भी शुरू हो जाएगा। इस दिन अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रह सकता है।

पहाड़ी इलाकों में बारिश, बर्फबारी की संभावना
मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार के बाद पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी कम होने की संभावना है, क्योंकि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के गुजरने के बाद हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम की ओर हो जाएगी।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now