Murder in Rewari: अवैध संबंधो के चलते की थी भाई की हत्या, यूं खुला राज

On: February 11, 2023 11:33 AM
Follow Us:

धारूहेडा: दिल्ली जयपुर हाईवे स्थित आरएमसी प्लांट पर सुरक्षा की जलाकर हत्या करने का खुलासा हो गया है। बुआ के बेटे कर्ण सिंह ने अवेध संबंधो के चलते ही रोहित की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपित बुआ के बेटे कर्ण सिंह को रिमांड पर लिया हुआ है।

Rewari Crime : शादी में आए युवक की बाइक उठा ले गए चोर

क्या था मामला: बता दे आरएमसी प्लांट पर  शुक्रवार को  सुरक्षा का गार्ड उत्तर प्रदेश के जिला फैजाबाद के रहने वाले रोहित का जला हुआ शव मिला था। पुलिस ने शक के आधार सुबह की पाली मे डयूटी करने वाले गार्ड को हिरासत मे लिया था।

थाना धारूहेडा पुलिस के अनुसार रोहित (22) वर्तमान में अपनी पत्नी के साथ साहलावास स्थित विला में रहता था और गांव खिजूरी स्थित आरएमसी प्लांट पर सुरक्षाकर्मी थे। रोहित के साथ उनकी बुआ का बेटा फैजाबाद के गांव रोजा का रहने वाला करण सिंह भी परिवार के साथ वही सोसायटी मे रहता था।। करण सिंह भी इसी प्लांट में सुरक्षाकर्मी है।रेवाडी किसान क्लब के अध्यक्ष बने भूपेंद्र सिंह

पहले मारी ईंट, फिर जलाया
रोहित गुरुवार की रात ड्यूटी पर था। वह रात को उसके पास आया तथा मौका पाकर करण ने रोहित के सिर में ईंट मारी, जिससे वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। इसके बाद अपने साथ लेकर आया डीजल रोहित के शरीर पर डालकर आग लगा दी। बाद में वह मौके से फरार हो गया।

 

 

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now