मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Surajkund Fair: स्वेट और स्पेशल कमांडो के हवाले सुरक्षा, ड्रोन से होगी निगरानी

On: February 2, 2023 8:28 AM
Follow Us:

हरियाणा: हरियाणा के फरीदाबाद में 16 दिन सुरजकुंड मेला कल से लगने वाला है। डीसीपी मुख्यालय नीतीश अग्रवाल ने बताया कि पुलिसकर्मियों की शिफ्ट वाइज ड्यूटी लगाई गई है। सभी गेटों पर मेटल डिटेक्टर व डीएफएमडी होंगे। आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी।Murder in Rewari: अपहृत हुई छात्रा की हत्या कर शव हाईवे पर फैंका

 

इस बार भीड व सुरक्षा को लेकर स्पेशल तेयारियां की गई है। 36वें अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में आने विदेशी मेहमानों की सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने समीक्षा बैठक की। इस मौके सुपरवाइजर के अधिकारी पुलिस उपायुक्त मुख्यालय नीतीश अग्रवाल भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें  Haryana News: IGU Rewari में हिंडोला 2025 का हुआ भव्य आगाज
SURAJKUND
Surajkund Fair: पुलिस अधिकारियों की बैठक लेते हुए कमिश्नर।

अधिकारियों ने सूरजकुंड मेले की बाउंड्री, वीआईपी पंडाल, वीआईपी गेट के अलावा अन्य सभी गेट व सभी जोन व पार्किग स्थल को चेक किया। मेले की सुरक्षा व्यवस्था के मध्यनजर 8 जोन में बांटा गया है।

15 पार्किंग स्थल बनाए
मेला में आने वालों के लिए मीडिया पार्किंग सहित 7 वीआईपी पार्किंग के अलावा 8 पब्लिक पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। मेले में आने वाले लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े उसके लिए डॉक्टर भी मौजूद होंगे। इसके अलावा 8 एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा के इस जिले में बंद रहेंगी इंटरनेट सेवाएं, आदेश जारी

रेवाडी, धारूहेडा सहित पांच ब्लाकोंं के चेयरमैनो को दिलाई शपथ
ड्रोने कैमरे से होगी निगरानी
आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। इसके अलावा 3 हजार से अधिक महिला रेपिडेक्स पुलिस, स्वेट कमांडो व सिविल कपड़ों में पुलिस कर्मी तैनात किए गए है। पुलिसकर्मी मेले के चारों ओर ऊंची-ऊंची पहाड़ियों पर भी आधुनिक हथियारों के साथ तैनात होंगे।

इनकी रहेगी स्पेशल तैनाती:
मेले में बुलेट प्रूफ जिप्सी, डॉग स्कवाड टीम, मोबाइल जैमर, स्वेट कमांडों एवं सुरक्षा के मध्यनजर सीआईडी टीम का बम निरोधक दस्ता, एंटी सैबोटेज टीम भी तैनात होगी। इसके अलावा हरियाणा पुलिस के स्पेशल कमांडो बुलेट प्रूफ जैकेट एवं ऑटोमेटिक गन सहित तैनात किए जा रहे हैं। टिकट काउंटर, वीआईपी पार्किंग आदि पर भी हथियार सहित पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। 250 से अधिक क्राइम ब्रांच में तैनात पुलिसकर्मी सादी वर्दी में रहेंगे।

यह भी पढ़ें  GST Reduce : त्योहार से पहले टू-व्हीलर ग्राहकों को बडा तोहफा, जानें कौन से मॉडल हुए कितने हुए सस्ते

तैनात रहेगे इतने पुलिसकर्मी
मेले में 250 पुलिसकर्मियों के साथ 400 से अधिक ट्रैफिक होमगार्ड तैनात किए गए हैं। मेला परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए कुल 30 नाके लगाए गए हैं। 8 नाके मेला परिसर के अंदर और 14 नाके मेला परिसर के चारों तरफ लगे हैं। मेला परिसर के अंदर करीब 350 कैमरे लगाए गए हैं। इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है।

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now