मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana में Vigilance का बदला नाम, जानिए अब क्या होगा?

On: February 1, 2023 8:05 AM
Follow Us:

हरियाणा: हरियाणा में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए सरकार एक बड़ी पहल शुरू करने जा रही है। रिश्वत की मांग करने वाले सरकारी अधिकारियों को पकड़ने के लिए ‘ट्रैप मनी’ के रूप में 1 करोड़ रुपये का रिवॉल्विंग फंड बनाया जाएगा।EPS Pension New Update : लाखों पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द ही होगा ये बदलाव

मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा प्रदेश में भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए अपनाई गई ज़ीरो टॉलरेंस नीति के विज़न में आज एक नया अध्याय जुड़ गया, जब हरियाणा सरकार ने राज्य सतर्कता ब्यूरो को और अधिक सशक्त करते हुए इसका नाम बदलकर भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एंटी करप्शन ब्यूरो) करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें  37वीं हरियाणा स्टेट क्रास कंट्री चैंपियनशिप में हुकम ने जीता स्वर्ण

सरकार ने ब्यूरो को मजबूत करने के लिए कई काम किए हैं, जिसमें 809 अतिरिक्त पद स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही सूचनाओं के रिसाव को रोकने के लिए स्वतंत्र गवाहों की नियुक्ति की व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है।

राज्य सरकार की व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ब्यूरो को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। इसके तहत राज्य सरकार द्वारा ट्रैप मनी फंड बनाया गया है।

इस कोष के माध्यम से सरकारी अधिकारियों के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराने वाले पीड़ितों को ‘ट्रैप मनी’ से नहीं जूझना पड़ेगा। इसके लिए ब्यूरो की ओर से मदद मुहैया कराई जाएगी।

हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने​ निकाली बंफर भर्ती, ऐसे करे अप्लाई
इसके साथ ही, 6 संभागीय सतर्कता ब्यूरो बनाए गए हैं. इसके अलावा, वर्ष 2023-2024 के लिए सतर्कता संबंधी पहलों के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें  सावधान। हरियाणा में फिर एक्टिव हुआ कोरोना, गुरूग्राम में मिले छह केस
जानिए क्यों बदला नाम

हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो का नाम बदलने के कुछ कारण है। इसका एक कारण यह है कि यह भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए हरियाणा सरकार के प्रमुख वादों में से एक है। एंट्री करप्शन नाम इस कैंपेन में बिल्कुल फिट बैठता है। विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने हाल ही में मुख्यमंत्री के साथ बैठक में नाम बदलने का सुझाव दिया था।

हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने​ निकाली बंफर भर्ती, ऐसे करे अप्लाई
हरियाणा में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए सरकार एक बड़ी पहल शुरू करने जा रही है। रिश्वत की मांग करने वाले सरकारी अधिकारियों को पकड़ने के लिए ‘ट्रैप मनी’ के रूप में 1 करोड़ रुपये का रिवॉल्विंग फंड बनाया जाएगा। सरकार ने स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के इस प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है. जल्द ही इसे राज्य में लागू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें  Rewari News: MLA चिरंजीव राव ने अंबेडकर भवन का किया शिलान्यास, कहा- BJP से जनता मांग रही हिसाब

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने डिस्ट्रिक्ट विजिलेंस ब्यूरो के डीआईजी और एसपी के साथ बैठक की। बैठक में #हरियाणासरकार ने फैसला लिया है कि स्टेट विजिलेंस ब्यूरो का नाम बदल कर अब ‘एंटी करप्शन ब्यूरो’ रखा जायेगा। #Haryana #DIPRHaryana

— DPR Haryana (@DiprHaryana) January 31, 2023

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now