मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

सतनाम महाराज के अवतार दिवस पर अनूठे तरीके से सेलिब्रेट करेंगी साध संगत

On: January 23, 2023 7:02 AM
Follow Us:

-गुरु डा. गुरमीत राम रहीम सिंह  इन्सां के आगमन व  सतनाम महाराज के जन्ममाह को समर्पित होगा सफाई अभियान
हरियाणा : डेरा सच्चा सौदा के दूसरे गुरु शाह सतनाम जी महाराज के 104वें अवतार दिवस की तैयारियां जोरों से जारी है। अवतार दिवस की खुशियां उस समय हजारों करोड़ों गुणा और बढ़ गई जब डेरा प्रमुख् गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां को पैरोल मिल गई।

वर्तमान में वे उत्तरप्रदेश के बरनावा डेरे में है। शाह सतनाम जी महाराज के पावन अवतार दिवस पर साोमवार 23 जनवरी को डेरा सच्चा सौदा की साध संगत ने पूरे हरियाणा में सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया है

यह भी पढ़ें  आज के ताजा Mandi Bhav, यहां देखें सभी फसलों और सब्जियों के लेटेस्ट प्राइस...सिर्फ एक क्लिक में

गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां के बागपत आश्रम में पधारने और शाह सतनाम महाराज का पावन अवतार महीना डेरा सच्चा सौदा हरियाणा की साध-संगत 23 जनवरी सोमवार को अनूठे तरीके से सेलिब्रेट करेंगी।Rewari News: साध संगत धारूहेडा में चलाएगी सफाई अभियान

सोमवार को डेरा सच्चा सौदा के लाखों श्रद्धालु एक साथ पूरे हरियाणा में सफाई अभियान चलाकर प्रदेश को स्वच्छता की सौगात देंगे। सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक प्रदेश के 22 जिलों के 7422 गांवों, शहरों, कस्बों, तहसील व नगरों में सफाई अभियान चलाएंगे। गुरूजी के आगमन को लेकर संगत में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें  Electricity Bills Hike: बिजली के फिर बढ़ सकते हैं बिल, 30 फीसदी तक महंगी हो सकती है बिजली

Night Domination: 6 घंटे चैकिंग, 1807 वाहनों की जांच, 30 के काटे चालान
इस खुशी को मनाते हुए साध-संगत हरियाणा को सफाई अभियान चलाकर प्रदेश को स्वच्छ करेंगे।साध-संगत अपने-अपने एरिया में सफाई अभियान की तैयारियों में जुटी हुई है।
बता दें कि इसी जनवरी महीने की 25 जनवरी को डेरा सच्चा सौदा के दूसरे गद्दीनशीन परम पिता शाह सतनाम जी महाराज ने अवतार धारण किया था।

इस दिन को डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत हर साल मानवता भलाई के कार्य कर मनाती है। इसी के तहत सोमवार 23 जनवरी को हरियाणा राज्य की साध-संगत पूरे प्रदेश में सफाई अभियान चलाकर प्रदेश को स्वच्छता की सौगात देंगी।

यह भी पढ़ें  Haryana News: मारपीट कर बुजुर्ग से छीना था मोबाइल, उसी मोबाइल से पकडे गए

25 जनवरी को शाह सतनाम जी महाराज के अवतार दिवस पर सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय में भंडारा किया जाएगा, जिसमें बड़ी तादाद में डेरा अनुयायी भाग लेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि पावन भंडारे के अवसर पर खुद डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां सिरसा आएं और श्रद्धालुओं को संबोधित करें।

पैरोल मिलने के बाद स्वयं पूज्य गुरुजी ने वीडियो जारी कर कहा था कि लंबे समय के बाद वे परमपिता शाह सतनाम जी महाराज का भँडारा मनाएंगे और संभव हुआ तो लाइव दर्शन भी देंगे।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now