मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

क्या ऐसे ही होते है Nation Highway, तीन KM में 20 गढ्ढे, गडगरी को भेजी शिकायत

On: January 22, 2023 1:38 PM
Follow Us:

NH 48 Rewari, Best24News: National Highway  के नाम सुनते ही वाहन चालको को खुशी दौडनी चाहिए। लेकिन दिल्ली जयपुर 48 पर (NH 48)  धारूहेडा के पास आते ही चालको के रोंगते खडे हो जाते है। सबसे अहम बात तो यह है बार बार शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।

nh khd 48 11zon
धारूहेडा: दिल्ली जयपुर हाईवे पर खरखडा के पास टूटी पडी सर्विस लाईन

मसानी के पास बने गढ्ढे: दिल्ली जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 48 की सड़क पर मसानी बैराज के निकट बने तीन गढ्ढे हादसे को न्यौता दे रहे है। अगर समय रहते इन्हें नही भरा गया तो कोई भी बडा हादसा हो सकता है। पहले भी कई बार इसको लेकर शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नही की जा रही है।

यह भी पढ़ें  Haryana सरकार का नया आदेश, गवाही देने के लिए कर्मचारियों के लिए अब ये हुआ जरूरी

भेजा पत्र: गाँव खरखड़ा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश यादव ने सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी व एनएचएआई के अधिकारियों को पत्र लिख कर जल्द ही समस्या के समाधान की अपील की है, ताकि काई हादास न हो।

NH MASANI 2 11zon
धारूहेडा: दिल्ली जयपुर हाईवे पर जयपुर मार्ग पर मसानी के पास बने गउढे

बदहाल सर्विस लाईन: दिल्ली जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सहाबी पुल से पहले जयपुर की तरफ जाने वाली सड़क पर 50 मीटर मे तीन गहरे गड्ढे बने हुए है, जो वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी बने हुए है। सहाबी पुल पर लगने वाले जाम के समय इस बड़े गड्ढे की वजह से स्थिति बड़ी गंभीर बन जाती है।

यह भी पढ़ें  रेवाडी में DTP ने ढहाई अवैध कालोनी

इतना ही मसानी बैराज से धारूहेडा ओवरब्रिज तक महज तीन किलोमीटर में 20 से अधिक गडढे बने हुए है। सर्विस लाईन पूर्णतया टूटी हुई है। क्षतिग्रस्त सर्विस लाईन के चलते न केवल जाम लगा रहता है वही हादसे भी हो रहे है।

NH MASANI 11zon
हर दिन गुजरते हजारो वाहन: सड़क से प्रतिदिन हजारा वाहन गुजरते हैं। हाईवे पर बने तीन गहरे गड्ढे की वजह से कभी कोई बडा हादसा हो सकता है। दिन मे तो जैसे तैसे इनसे बचा जा सकता है, लेकिन के समय दुपिहया वाहन चालक रोजाना गिर रहे है।

यह भी पढ़ें  हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया शुरू: 26 तक करें पंजीकारण

 

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now