हरियाणा: हरियाणा बोर्ड से पढ रहे विद्यार्थियो की बहुत जरूरी खबर है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से बोर्ड कक्षा की डेटशीट (Date Sheet) जारी करने के बाद अब कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
इससे विद्यार्थियों को ये पता लग जाएगा कि वे किस विषय में कमजोर चल रहे हैं। उनको अपना आंकलन करने का समय मिल जाएगा। अगर जिस विषय में कम नंबर आए, उनको बेहतर तरीके से तैयारी की जा सकेगी। इसलिए विद्यार्थियों को इन परीक्षाओं को पूरी गंभीरता से लेना चाहिए।
Haryana News: जेहादियो को रोकने के लिए विश्व हिन्दू परिषद – बजरंगदल ने किया प्रदर्शन
जानिए प्री-बोर्ड शेड्यूल
10वीं के प्री-बोर्ड 28 जनवरी को हिंदी, 30 जनवरी को अंग्रेजी, 1 फरवरी को साइंस, 3 फरवरी को सोशल साइंस, 4 फरवरी को एसकेटी, पंजाबी, उर्दू, ड्राइंग, फिजिकल एजुकेशन, म्यूजिक (इंस्ट्रूमेंटल व वोकल), एनएसक्यूएफ सब्जेक्ट और 6 फरवरी को मैथमेटिक्स की परीक्षा होगी।Haryana Karnal-Delhi Rapid Metro को मिली मंजूरी, इन जिलो में बनेगे स्टेशन
12वीं के प्री-बोर्ड 28 जनवरी को फाइन आर्ट्स, म्यूजिक(इंस्ट्रूमेंट ल व वोकल), साइकोलॉजी, एग्रीकल्चर, 30 जनवरी काे हिस्ट्री, फिजिक्स, अकाउंटेंसी, 31 जनवरी को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, फिजिकल एजुकेशन, एंटरप्रेंयोरशिप, एनएसक्यूएफ सब्जेक्ट, 1 फरवरी को कंप्यूटर साइंस व ज्योग्राफी, 2 फरवरी को हिंदी,
3 फरवरी को मैथमेटिक्स, 4 फरवरी को राजनीति विज्ञान, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन व बायोलॉजी, 6 फरवरी को अंग्रेजी, 7 फरवरी को होम साइंस, ओएसएस, 8 फरवरी को सोशलॉजी, बिजनेस स्टेडिज, केमिस्ट्री और 9 फरवरी को इकोनोमिक्स विषय की परीक्षाएं होंगी।
स्कूलो में ही होगी परीक्षा: बता दे कि प्री-बोर्ड की परीक्षाएं 28 जनवरी से स्कूलों में ही आयोजित कराई जाएगी। इसके लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय की तरफ से सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों और ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसरों को पत्र भी जारी किया गया है।
सुबह दस बजे शुरू होगी परीक्षा: बोर्ड की ओर से परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रखा गया है। इधर, बोर्ड के मेन एग्जाम फरवरी में शुरू होंगे। शिक्षा विभाग अधिकारियों का कहना है कि बोर्ड परीक्षा से पहले प्री-बोर्ड की परीक्षाएं होंगी।
Haryana Karnal-Delhi Rapid Metro को मिली मंजूरी, इन जिलो में बनेगे स्टेशन

















