मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Political news Haryana : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा में करेगी रैली, जानिए क्या है रणनीति

On: January 14, 2023 10:26 AM
Follow Us:

हरियाणा: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 29 जनवरी को हरियाणा आ रहे हैं। यहां वह सोनीपत में लोकसभा स्तर की पहली रैली करने जा रहे हैं। प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है। कब्जे को बरकरार के लिए रैली से पहले मंथन कर रणनीति बनाई जाएगी

Missing Woman: महिला पुलिसकर्मी लापता, मची अफरा तफरीभारत यात्रा को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति: राहुल गांधी की भारत यात्रा को लेकर भाजपा ने हरियाणा में रैली करने जा रही है।अपने राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत भाजपा ने हरियाणा में भी मिशन 2024 की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा ने देश भर में कमजोर स्थिति वाली जिन लोकसभा सीटों की सूची तैयार की है, उनमें हरियाणा की भी कुछ सीटें शामिल हैं।

सत्ता के कामकाज के लिए बनाए रणनीति: प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर दोबारा जीत हासिल करने के लिए पार्टी जहां विस्तारकों की लंबी-चौड़ी फौज फील्ड में उतारने वाली है, वहीं संगठन और सत्ता के कामकाज को गति प्रदान करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्वयं हरियाणा के दौरे पर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें  हीरो मोटोकॉर्प ने फिर लहराया परचम, सिर्फ 32 दिन में बेच डालीं इतनी लाख गाड़ियां

इन दिन आ रहे है हरियाणा में अमित शाह
अमित शाह सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रभाव वाले सोनीपत संसदीय क्षेत्र का दौरा करते हुए न केवल लोकसभा स्तर की पहली रैली करेंगे, बल्कि पार्टी के असंतुष्ट नेताओं व कार्यकर्ताओं को गले लगाते हुए केंद्रीय व राज्य सरकार के मंत्रियों, मौजूदा सांसदों और विधायकों के साथ-साथ पराजित उम्मीदवारों को मिशन 2024 में जीत हासिल करने का मंत्र देंगे।

 

दक्षिण हरियाणा की गुरुग्राम, फरीदाबाद व सोनीपत लोकसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है। गुरुग्राम से राव इंद्रजीत केंद्रीय राज्य मंत्री हैं, जबकि फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कैबिनेट का हिस्सा हैं। इन तीनों संसदीय क्षेत्र को राजनीतिक रूप से प्रभावित करते हुए राहुल गांधी की यात्रा गुजरी है। प्रदेश में राहुल गांधी आठ जिलों में करीब 255 किलोमीटर चले हैं। दूसरे चरण में राहुल गांधी ने भाजपा के प्रभाव वाले उत्तर हरियाणा की जीटी रोड बेल्ट को कवर किया है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा के सीएम ने पीएम मोदी को लेकर कही ये बड़ी बात, जातिगत जनगणना को बताया ऐतिहासिक निर्णय

Big Accident in Hisar: नहर-में-गिरी-कार-तीन-की मौत
राहुल गांधी पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला होते हुए पंजाब में प्रवेश कर गये। यह पूरा क्षेत्र भाजपा के प्रभाव वाला क्षेत्र है। राहुल गांधी इन जिलों में पांच दिन तक रहे। इसलिए भाजपा किसी भी तरह का रिस्क लेने के मूड में बिल्कुल भी नहीं है। भाजपा को सबसे ज्यादा बढ़त उत्तर हरियाणा की जीटी रोड बेल्ट से ही मिलती रही है। अमित शाह जिस सोनीपत संसदीय क्षेत्र में रैली करेंगे, वह भी जीटी रोड बेल्ट का एक पार्ट है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: गुरुग्राम वासियों के लिए गुड न्यूज, CM सैनी ने दी 13 विकास परियोजनाओं की सौगात

 

सासंदा की टिकटो को लेकर होगा मंथन

इस बात से बिल्कुल भी इन्कार नहीं किया जा सकता कि कुछ मौजूदा सांसदों व मौजूदा विधायकों के टिकट कट सकते हैं और नये तथा जीतने की संभावना वाले चेहरों को मौका दिया जा सकता है। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व सोनीपत के बाद कुरुक्षेत्र, भिवानी-महेंद्रगढ़, अंबाला और रोहतक में भी रैलियां कर सकता है।

 

फिलहाल यह बिल्कुल भी पक्का नहीं है कि सभी मौजूदा सांसदों को भाजपा दोबारा से टिकट देने जा रही है। यह स्थिति 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now